herzindagi
How many durians can you eat a day

Durian Fruit: इस फल से आती है बदबू, लेकिन खाने से मिलते हैं जबरदस्त लाभ

<span style="font-size: 10px;">डूरियन एक बहुत ही बदबूदार फल है जो शक्ल सूरत में बिल्कुल कटहल जैसा होता है। आइए जानते हैं इसके फायदे</span>
Editorial
Updated:- 2024-05-27, 09:15 IST

दुनिया भर में कई तरह के फल मिलते हैं। कुछ के नाम से हम सब वाकिफ हैं तो कुछ फलों से अभी भी हम अनजान हैं। जैसे-जैसे फलों के बारे में जानकारी होती है हम उसे डाइट में शामिल करते हैं। वही फलों के स्वाद से पहले हम इसके खुशबू से आकर्षित होते हैं। जैसे आम, पपीता, खरबूजा, अमरूद, इन सब का सुगंध आते ही हम मंत्रमुग्ध हो जाते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि एक ऐसा भी फल है जिससे बहुत ज्यादा बदबू आती है। शायद आप उसे हाथ में ले तो खराब समझ कर फेंक दें। इस फल का नाम है डूरियन। लेकिन इसके फायदे कमाल के हैं। आइए हेल्थ एक्सपर्ट Rakshita Mehra, Clinical Nutritionist, Cloudnine Group of Hospitals, Noida से जानते हैं इस बारे में।

डूरियन फल के फायदे

close up durian fruit

  • डूरियन के पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन बी 6, सी और ए के साथ फॉलिक एसिड भरपूर होता है। कई दवाओं में इसका इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें कि यह काफी खास तरह का फल होता है जो हाई फाई बाजारों में ही नजर आ सकता है। इसकी कीमत 4500 से 8500 प्रति किलो है। इसकी शक्ल सूरत कटहल के जैसी होती है। आइए जानते हैं इसके फायदे
  • डूरियन फल डाइजेशन के लिए बेहतर माना जाता है। इसमें मौजूद आहार फाइबर मल त्याग को आसान बनाने में मदद करता है। यह बदले में, कब्ज को रोकने में मदद करता है और पाचन स्वास्थ्य में सुधार करता है। फल में मौजूद थियामिन बुजुर्गों में भूख और सामान्य स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है।
  • डूरियन में ऑर्गेनोसल्फर कंपाउंड होता है जो सूजन को नियंत्रित करता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इससे एथेरोस्क्लेरोसिस का जोखिम कम होता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम कम होता है।
  • डूरियन में मौजूद मैंगनीज रक्त शर्करा के स्तर को बनाए रखने में मदद कर सकता है। डूरियन के सेवन से मधुमेह के रोगियों में इंसुलिन प्रतिक्रिया में भी सुधार करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करते हैं। 

यह भी पढ़ें-पीरियड्स से जुड़ी सारी परेशानियां दूर करेगी यह हेल्दी ड्रिंक

thai sweet sticky rice with durian dessert

  • डूरियन पोटेशियम का अच्छा स्रोत है और पोटेशियम का सेवन रक्तचाप का स्तर काम करता है। पोटेशियम वेसोडाइलेटर के रूप में काम करता है। यह शरीर की कोशिकाओं में तरल पदार्थ और नमक के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, जिससे रक्त वाहिकाओं पर तनाव कम पड़ता है और दिल के दौरे का जोखिम कम होता है।

यह भी पढ़ें-एक महीने तक बिना तेल वाला खाना खाने से शरीर में क्या बदलाव होगा?

यह विडियो भी देखें

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।