हाई बीपी को मैनेज करने में मदद करेगा इन फलों और सब्जियों का जूस

हाई बीपी को मैनेज करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव बहुत जरूरी है। साथ ही, डॉक्टर की सलाह भी लेनी चाहिए। डाइटिशियन के बताए फल और सब्जियों का जूस भी आपकी मदद कर सकता है।

fruit and vegetable juice good for high blood pressure

हाई बीपी की समस्या आजकल काफी आम हो गई है। युवाओं को भी आजकल हाई बीपी यानी हाइपरटेंशन परेशान कर रहा है। इसके चलते दिल की बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। दरअसल, काम की भागदौड़ और अन्य कई कारणों के चलते, आजकल लोग सेहत पर सही तरह से ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसलिए, हर दूसरा इंसान आपको बीपी-शुगर जैसी बीमारियों से परेशान मिल जाएगा। अगर आपका बीपी बढ़ा हुआ रहता है, तो बिना देर किए आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और दवाईयां शुरू करनी चाहिए। बीपी को कंट्रोल करने में कई देसी नुस्खे और डाइट में बदलाव भी मदद कर सकते हैं। हालांकि, कोई भी बदलाव या नुस्खा, दवाई का विकल्प बिल्कुल नहीं होता है। यहां हम आपको कुछ फल और सब्जियों के जूस के बारे में बता रहे हैं। बीपी को मैनेज करने में यह जूस आपकी मदद करेंगे। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

चुकंदर का जूस

beetroot for bp

चुकंदर का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आयरन से भरपूर होता है और जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है, उन्हें इसे जरूर पीना चाहिए। इसमें नाइट्रेट होता है। यह ब्लड वेसल्स को आराम देता है। इसे पीने से ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। इससे दिल को ज्यादा काम नहीं करना पड़ता है। चुकंदर शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है और डाइजेशन में भी फायदा पहुंचाता है। यह जूस, बीपी को कंट्रोल करता है। इसलिए, अगर आप हाई बीपी से परेशान हैं, तो आपको इस जूस का सेवन जरूर करना चाहिए।

संतरे का जूस

हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में संतरे का जूस आपकी मदद कर सकता है। इसे पीने से बीपी कंट्रोल में रहता है। संतरे में फ्लेवोनोइड्स होते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी , एंटीवायरल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं । इसका जूस पीने से बीपी कंट्रोल में रहता है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

टमाटर का जूस

tomato juice for health

बीपी लेवल को मैनेज करने के लिए टमाटर का जूस भी बहुत लाभकारी है। टमाटर का जूस कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में मदद कर सकता है। आप जूस बनाने के लिए रोज एक कच्चा टमाटर भी खा सकती हैं। टमाटर में लाइकोपीन, बीटा कैरोटीन और विटामिन-ई होता है। ये एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है और फ्री रेडिकल्स को इनएक्टिव कर, बीपी लेवल को कम करती हैं।

यह भी पढ़ें- युवाओं में इन कारणों से बढ़ रहा है हाई बीपी का खतरा

हाई बीपी को मैनेज करने में इन फलों और सब्जियों का जूस आपकी मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- बीपी हमेशा रहता है हाई? एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स से करें कंट्रोल

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP