युवाओं में इन कारणों से बढ़ रहा है हाई बीपी का खतरा

आजकल कम उम्र के लोग भी हाई बीपी के शिकार हो रहे हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसके कारण
Updated:- 2025-07-21, 16:02 IST
what can cause high bp in youth

हाई बीपी आज के दौर में बहुत ही आम सी समस्या हो गई है। लेकिन चिंता की बात यह है कि इससे युवा भी तेजी से पीड़ित हो रहे हैं। पहले उम्रदराज लोगों में हाई बीपी देखने को मिलता था लेकिन अब 20 साल के युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं, हाई बीपी के कारण कई बार हार्ट अटैक के मामले भी देखने को मिले हैं। अब सवाल यह है कि आखिर युवा हाई बीपी के शिकार क्यों हो रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में  Dr. Pranjit Bhowmik, Director- Internal Medicine, Asian Hospital Faridabad से।

युवाओं में इन कारणों से बढ़ रहा है हाई बीपी का खतरा

processed food increases bp

  • आज कल के युवा ज्यादातर पैकेज्ड और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। जैसे चिप्स, कुकीज, नगेट्स इनमें अत्यधिक सोडियम होता है जो रक्तचाप को प्रभावित करता है। ज्यादा सोडियम का सेवन करने से शरीर में पानी जमा होने लगता है जिससे ब्लड वेसल्स पर दबाव पड़ने लगता है।
  • तनाव शरीर में हार्मोन का स्राव बढ़ता है। यह हार्मोन दिल की धड़कन तेज कर देते हैं इससे रक्त वाहिकाएं संकीर्ण हो जाती है। यह स्थिति हाई बीपी का कारण बन जाता है। लंबे वक्त तक कोई व्यक्ति तनाव में रहता है तो शरीर मे इंफ्लामेशन पैदा होता है। इस सूजन के कारण खून ले जाने वाली नसें डैमेज हो जाती हैं जिससे वो अपना काम नहीं कर पाती हैं।
  • आजकल ज्यादातर लोग ऑफिस में 9 घंटे की डेस्क जॉब करते हैं ,इससे शारीरिक गतिविधि कम होने लगते हैं,इसके कारण भी हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें-क्या है 'हॉलिडे हार्ट सिंड्रोम', जो छुट्टियों में लोगों को बना रहा है बीमार

spoon heap salt

  • बहुत कम देर तक सोना और जरूरत से ज्यादा शराब और सिगरेट पीने जैसी आदतों से भी ब्लड वेसेल्स सिकुड़ जाती है,इसके कारण भी हाई बीपी की समस्या हो सकती है। इसके कारण दिल के रोगों का खतरा बढ़ जाता है।
  • अधिक वजन हाई बीपी के लिए प्रमुख कारक हो सकता है। बहुत ज्यादा वजन के कारण आपके ह्रदय पर अतिरिक्त तनाव डालता है इससे धमनियां संकुचित होने का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें-डायबिटीज के मरीज नारियल पानी पी सकते हैं या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।