शरीर में यूरिक एसिड को कम करने के लिए खाएं ये फूड्स

आपने भी यह जरूर सुना होगा कि यार मेरे शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ गया है। इसका कारण खराब लाइफस्टाइल से लेकर दवाइयों का अत्यधिक सेवन है। अल्कोहल और स्मोकिंग करने वाले लोगों में यह समस्या आम है।
अगर आप भी इस समस्या का शिकार हो चुके हैं तो आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। इस बारे में अधिक जानने के लिए हमने अनुपमा गिरोत्रा से बात की है, जो पेशे से डाइटिशियन और न्यूट्रीनिस्ट हैं। उन्होनें हमें बताया कि कुछ चीजों को खाने से यह समस्या कम हो सकती है। चलिए जानते हैं यूरिक एसिड के लेवल को कम करने के लिए क्या खाना और पीना चाहिए।
क्या होता है यूरिक एसिड?
यूरिक एसिड नेचुरल केमिकल है, जो हमारे शरीर में पाया जाता है। किडनी यूरिक एसिड को फिल्टर करने का काम करती है, जिसके बाद यह यूरिन के रास्ते शरीर से बाहर निकलता है। जब किडनी इसे फिल्टर नहीं कर पाती है तो शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है। इसके कारण कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।
यूरिक एसिड बढ़ने के सामान्य लक्षण
- जब शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाता है तो इससे शरीर में दर्द होने लगता है। खासतौर पर हाथ और पैरों की हड्डी में दर्द होता है। कई बार यह दर्द सहन करना मुश्किल होता है।
- जब शरीर में यूरिक एसिड सामान्य से ज्यादा हो जाता है तो यह सूजन का कारण बन सकता है। इससे मांसपेशियों में सूजन हो जाती है।
- इसके कारण जॉइंट्स में दर्द रहता है।
विटामिन सी से भरपूर चीजें खाएं
कई स्टडीज में बताया गया है कि यूरिक एसिड की मात्रा को कम करने के लिए एक दिन में 50 मिलीग्राम विटामिन सी काफी होता है। इसके लिए संतरा और नींबू का जूस फायदा पहुंचा सकता है। (संतरा खाने के फायदे)
इसे भी पढ़ें:अगर बढ़ा हुआ है Uric Acid तो ये है उसे ठीक करने का सबसे आसान तरीका
पानी पीएं
शरीर में पानी की कमी के कारण कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसा कहा जाता है कि पानी पीने से आधी बीमारियां कम हो जाती हैं। बॉडी से टॉक्सिन निकालने के लिए पानी से बेहतर कुछ नहीं है।
क्या आपके शरीर में यूरिक एसिड बढ़ गया है? आप इसके लिए दवाइयां खा रही हैं? लेकिन फिर भी समस्या कम होने के बजाय बढ़ रही है? ऐसे में आपको ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पीना चाहिए।
दिन में कम से कम 10 गिलास पानी पिएं। इसके अलावा आप जूस भी पी सकती हैं। बाजार में मिलने वाले जूस के बजाय कोशिश करें कि घर पर ही जूस निकालें। यूरिक एसिड को कम करने के लिए पानी और जूस दोनों ही फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें:रुजुता दिवेकर की 'यू' सीरीज में जानें यूरिक एसिड से जुड़ी सारी जानकारी
फाइबर रिच फूड्स खाएं
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।