Fri Sep 25, 2026 | Updated 08:58 AM IST

डायबिटीज पेशेंट के लिए बेस्ट हैं ये फूड आइटम्स

डायबिटीज मरीजों को ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखना काफी जरूरी होता है। आइए जानते हैं वो कौन से फूड्स है जिससे शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-02-19, 11:30 IST
Which  foods lower blood sugar fast

डायबिटीज एक लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है। इसका कोई इलाज नहीं है। आप इसे सही खान पान और सही जीवनशैली को फॉलो करके ही कंट्रोल कर सकते हैं। अब सवाल है कि डायबिटीज मरीजों को क्या खाना चाहिए। एक्सपर्ट के मुताबिक डायबिटीज मरीजों को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड, हाई फाइबर और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आइए हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका जायसवाल से जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

डायबिटीज पेशेंट के लिए बेस्ट हैं ये फूड आइटम्स

sprouts salad

  • डायबिटीज के मरीजों को स्प्राउट्स सलाद का सेवन करना चाहिए। दरअसल इसमें फाइबर भरपूर मात्रा मे पाया जाता है जो धीरे धीरे पचता है और शुगर को स्पाइक होने से रोकता है।  (आयुर्वेद के मुताबिक ऐसे मैनेज करें डायबिटीज)
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए अंडा भी एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें प्रोटीन की मात्रा होती है और हेल्दी फैट्स भी होते हैं जो आपको लंबे वक्त तक भरा हुआ रखता है। इससे शुगर स्पाइक नहीं होता है। और अंडा इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करता है।
  • बेरीज का सेवन भी फायदे पहुंचा सकता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स होता है और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। वहीं इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी कम होता है। जो ब्लड शुगर लेवल को नॉर्मल रखता है। इससे मीठे की क्रेविंग भी दूर हो जाती है।
  • संतरे का सेवन भी डायबिटीज मरीजों को हेल्दी रख सकता है। दरअसल यह एक साइट्रस फ्रूट है इसमें विटामिन सी, फाइबर, फोलेट, पोटेशियम से भरपूर है जो की ब्लड शुगर के लेवल को मेंटेन रखता है।

यह भी पढ़ें-वीगन डाइट या कीटो डाइट, दोनों में से क्या है बेहतर

blood sugar level control

  • नट्स का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है। ये स्नैक्स में खाने के लिए अच्छा ऑप्शन है। दरअसल इसमें हेल्दी फैट्स होता है। फाइबर भी सही मात्रा में होता है और कार्बोहाइड्रेट भी कम होता है इस लिहाज से यह ब्लड शुगर लेवल को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकता है।
  • डायबिटीज के मरीज राजमा का भी सेवन कर सकते हैं। इसका जीआई कम होता है और यह प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है। इसके अलावा इसमें घुलनशील फाइबर भी पाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें-Curry Leaves Benefits: गुणों से भरपूर होता है करी पत्ता, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

 


आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit: Freepik 


 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।