किन चीजों को खाने से सबसे जल्दी बढ़ता है मोटापा?

वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी, मोटापे के कारणों को समझना है। डाइट में किन चीजों को शामिल करने से वजन तेजी से बढ़ता है, इसे जानकर आप आसानी से वेट लॉस कर पाएंगी।  
image

मोटापा कई बीमारियों की वजह बन सकता है। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए, वजन का कंट्रोल में रहना बहुत जरूरी है। अक्सर लोग वजन कम करने के लिए लंबे वक्त तक भूखे रहते हैं, कई कोशिशें करते हैं, लेकिन फिर भी वजन टस से मस नहीं होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर लोगों को वेट लॉस के सही तरीके की ज्यादा जानकारी नहीं होती है। वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी, मोटापे के कारणों को समझना है। मोटापे के पीछे कई वजहे हो सकती हैं। इनमें गलत खान-पान, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, हार्मोनल इंबैलेंस और भी कई चीजें शामिल हैं। कई बार लोगों को लगता है कि बहुत कम खाना खाने के बावजूद उनका वजन तेजी से बढ़ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि भले ही आपके खाने का पोर्शन कम हो, लेकिन हो सकता है आप कई ऐसी चीजों को डाइट में शामिल कर रहे हैं, जो मोटापे को जल्दी बढ़ाती हैं। डाइट में किन चीजों को शामिल करने से वजन तेजी से बढ़ता है, इसे जानकर आप आसानी से वेट लॉस कर पाएंगी। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

इन चीजों को खाने से तेजी से बढ़ता है वजन (Which foods cause weight gain?)

obesity causes and ways to lose weight

  • एक्सपर्ट का कहना है कि वजन कम करने के लिए सबसे पहले आपको रिफाइंड तेल से बनी चीजों से दूरी बनानी चाहिए।
  • इन तेलों में कैलोरीज बहुत अधिक होती हैं, इनसे इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है और शरीर में हेल्दी फैट्स कम होने लगते हैं। इसकी वजह से वजन तेजी से बढ़ता है।
  • अगर आप रिफाइंड तेल में दो पूरी बनाकर खाएंगे, तो आपके शरीर में जितनी कैलोरी जाएंगी, वो एक वक्त के पूरे हेल्दी मील से भी ज्यादा होंगी। ऐसे में हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल करना जरूरी है।
  • पैकेज्ड फूड में नमक, चीनी, अनहेल्दी फैट्स और कई तरह के प्रिजर्वेटिव पाए जाते हैं। ये न केवल सेहत के लिए हानिकारक होते हैं बल्कि इनसे वजन भी तेजी से बढ़ता है।
  • अगर आप स्नैक्स के तौर पर चिप्स, बिस्कुट और अन्य पैकेट वाली चीजें खाती हैं, तो आपका वजन तेज से बढ़ेगा और इसे कम करना भी मुश्किल होगा।

यह भी पढ़ें-सिर्फ 1 हफ्ते में कम होगा वजन, आजमाएं ये टिप्‍स

obesity causes and ways to lose weight

  • पैकेज्ड फूड में कैलोरीज की मात्रा ज्यादा होती है और ये प्रोसेस्ड होते हैं। इनके सेवन से मोटापा बढ़ता है। साथ ही, डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा भी होता है।
  • बाहर के खाने से भी मोटापा तेजी से बढ़ता है। बाजार में मिलने वाला खाना, तेज मसालों और काफी तेल में बनाया जाता है। ऐसे में अगर आप अक्सर बाहर का खाना खाते हैं, तो आपका वजन कम होना मुश्किल है।
  • ज्यादा चीनी खाने से भी मोटापा बढ़ने लगता है। चीनी में अधिक कैलोरी होती हैं। ये कैलोरी फैट में बदलने लगती हैं और वेट गेन होता है।
यह भी पढ़ें- पेट की जिद्दी चर्बी कम करने के लिए रोज 10 मिनट करें यह योगासन


मोटापे को कम करने के लिए, सबसे पहले डाइट से इन चीजों को दूर करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP