अपने बच्चे के दैनिक आहार में शामिल करें ये 3 चीजें

आप भी अपने बच्चे के दैनिक आहार में कुछ खास चीजों को शामिल कर सकती हैं। यह आपके बच्चे के स्वास्थ के लिए काफी अच्छा होता है।

what foods are good for child growth
what foods are good for child growth

बच्चो को स्मार्ट और इंटेलिजेंट बनाने के लिए हम काफी कुछ उन्हें खिलाते हैं। ऐसे में कई बार दैनिक आहार देने के बावजूद भी हम कुछ चीजे उन्हें नही दे पाते हैं जिसके कारण भी हमारें बच्चे का सही गोर्थ नही होता है। वही आज कल के बच्चे घर के खाने से ज्यादा बाहर का खाना खाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको तीन तरह के दैनिक आहार के बारें में बताने वाले हैं। आपको इन आहार को अपने बच्चों को जरुर खिलाना चाहिए।

दूध

दूध बच्चों को रोजाना देना चाहिए। अगर उन्हें दूध नही पसंद है तब भी आप उन्हें कोशिश करें की दूध प्रतिदिन एक ग्लास दूध पिलाएं। बच्चे के सही विकास के लिए सबसे जरूरी है दूध। दूध प्रोटीन, कैल्शियम और राइबोफ्लेविन (विटामिन बी ) युक्त होता है, इनके अतिरिक्त इसमें विटामिन ए, डी, के और ई सहित फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन व कई खनिज और वसा तथा ऊर्जा भी होती है।(बच्चों को अवश्य खिलाएं ये फूड्स)

केला

these nutrient dense foods

बच्चों को केला अवश्य ही खिलाना चाहिए। केला उनके स्वास्थ के लिए काफी अच्छा होता है। केला में ऊर्जा, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन बी-6 और ए जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। केला स्‍वादिष्‍ट होता है ऐसे में कई बच्चे इसे आसानी से खा लेते हैं। केला की खास बात यह है कि यह बच्चे का पेट और डाइजेशन दोनों अच्छे रहते हैं।

इसे भी पढ़ें:पांच से दस साल तक की उम्र के बच्चों को अवश्य खिलाएं ये फूड्स

अंडे

अंडे ठंड हो या गर्मी पूरे साल खाया जाता है। ऐसे में अगर आपका बच्चा कमजोर है तो भी आपको उसे अंडा खिलाना चाहिए। बच्चों को अंडा देने से उनका शारीरिक विकास बेहतर तरीके से होता है। अंडे में मौजूद विटामिन, प्रोटीन, मिनरल, फोलिक एसिड और आयरन बच्चों के बेहतर विकास के लिए जरूरी होता है। यह सभी पोषक तत्व बच्चे के विकास में मदद कर सकते हैं।

अगर आप भी चाहती हैं कि आपका बच्चे को खाने में भरपूर दैनिक आहार मिले तो आपको इन चीजों को जरूर खिलाना चाहिए।अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।


Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP