herzindagi
image

गैस की वजह से गुब्बारे की तरह फूल जाए पेट, तो इस घरेलू नुस्खे की लें मदद

Stomach Gas Home Remedy: अगर पेट में बनने वाली गैस, डकार, स्मैली फार्ट और ब्लोटिंग ने आपको परेशान किया हुआ है, तो इसका हल आपकी रसोई में ही छिपा है। अदरक और सौंफ, डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों में रामबाण हैं। इन्हें इस्तेमाल करने का सही तरीका एक्सपर्ट से जानें।
Editorial
Updated:- 2025-01-08, 12:26 IST

Indigestion Home Remedy: पेट में गैस हो जाना काफी आम दिक्कत है, जो डेली रूटीन में हम सभी को कभी न कभी परेशान करती है। गैस की वजह से आने वाली डकार और स्मैली फार्ट की वजह से कई बार हमें शर्मिंदा भी होना पड़ता है। भारी खाना खाने, खाना ठीक से न पचने या डाइजेशन कमजोर होने के कारण, कई बार पेट में अधिक गैस बनने लगती है और खाना खाने के बाद पेट फूलने लगता है। जब हमारा पाचन-तंत्र ठीक से काम नहीं करता है, तो खाना पचाने में मुश्किल होती है। ऐसा फैटी लिवर की वजह से भी हो सकता है। वहीं, कई बार तनाव और फिजिकल एक्टिविटी के कम होने का असर भी हमारे डाइजेशन पर होता है। अगर पेट में बनने वाली गैस, डकार, स्मैली फार्ट और ब्लोटिंग ने आपको परेशान किया हुआ है, तो इसका हल आपकी रसोई में ही छिपा है। आज 'दिल से इंडियन' सीरीज में हम आपको दो ऐसी ही चीजों से बनने वाली चाय के बारे में बता रहे हैं। अदरक और सौंफ, डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों में रामबाण हैं। इस बारे में हमने डाइटिशियन नंदिनी से भी बात की और उन्होंने भी इसे सटीक माना।

पेट में बनने वाली गैस और ब्लोटिंग को कम कर सकती है यह चाय

how gut health impacts overall health

  • पेट की गैस और अपच को कम करने में अदरक और सौंफ से बनने वाली यह चाय मदद कर सकती है। 
  • सौंफ में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह पेट की गैस, अपच और कब्ज से राहत देने में मदद कर सकती है।
  • सौंफ और अदरक, दोनों में ही पाचक गुण पाए जाते हैं। इनसे बनने वाली चाय डाइजेस्टिव ट्रैक्ट को आराम देकर, डाइजेशन को सुधारने में मदद करती है।
  • अगर खाना खाने के बाद आपका पेट फूल रहा है, गैस बन रही है और पेट में भारीपन महसूस हो रहा है, तो यह चाय आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
  • अदरक, डाइजेस्टिव जूस के सीक्रेशन को बढ़ा सकती है। इससे खाना आसानी से पचता है।
  • अदरक और सौंफ की चाय पीने से पेट फूलने और गैस की समस्या से राहत मिल सकती है।
  • सीने में जलन और एसिड रिफ्लेक्स की समस्या में भी यह चाय राहत पहुंचा सकती है।
  • जिन लोगों को भूख खुलकर नहीं लगती है, खाना खाते ही उल्टी जैसा महसूस होता है, उन्हें भी यह चाय फायदा पहुंचा सकती है।
  • अगर आप दिन में 1-2 बार इस चाय को पिएंगी, तो पेट भी आसानी से साफ होगा।

यह भी पढ़ें- ब्लोटिंग दूर करने में मदद करेगा यह देसी नुस्खा

गैस और इनडाइजेशन में राहत पहुंचा सकती है यह चाय

fennel tea for gas

सामग्री

  • सौंफ- 1 टीस्पून
  • अदरक- आधा इंच

विधि

  • 1 गिलास पानी में अदरक और सौंफ डालकर उबालें।
  • रंग बदलने के बाद इसे छान लें।
  • आपकी चाय तैयार है। 
  • यह पेट की गैस और अपच में आराम दे सकती है।

यह भी पढ़ें- पेट में बनने वाली गैस और स्मेली फार्ट ने कर दिया है परेशान? रामबाण है रसोई में रखा यह एक बीज

यह विडियो भी देखें

 

गैस को दूर करने में यह देसी नुस्खा मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।