Constipation Problem: खाने में की गई ये गलतियां बढ़ाती है कब्ज की समस्या

Constipation: पेट संबंधित समस्याओं के कारण पूरा शरीर प्रभावित होता है। इसलिए कहते हैं साफ पेट यानी रोगों से मुक्त। कब्ज पेट से जुड़ी एक आम समस्या है, जिसमें पेट सही तरीके से साफ नहीं होता है। यह परेशानी काफी आम हो गई है। कई बार लोग खाने में लापरवाही करते हैं, जिसकी वजह से यह समस्या हो जाती है। खाने में किन गड़बड़ी के कारण कब्ज होती है, यह जानने के लिए हमनें डॉक्टर अनुराग प्रसाद से बात की है। चलिए उन्हीं से जानते हैं खाने में की गई आम गलतियां, जो बढ़ाती है कब्ज की परेशानी।
कम पानी पीना (Causes Of Constipation)
पर्याप्त मात्रा में पानी पीना शरीर के लिए बेहद आवश्यक है। शरीर में मौजूद टॉक्सिन को निकालने के लिए पानी पीना जरूरी है। पानी पीने से कई तरह की गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। अगर आप कम पानी पीते हैं, तो आपको पेट संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। खासतौर पर कब्ज की समस्या।
अधिक तेल और मसाले का सेवन (Bad Eating Habits)

क्या आपको चटपटा और मसालेदार खाना पसंद है? इसलिए आप हमेशा मसालेदार खाना बनाती हैं या ऑर्डर करती हैं। खाने में मसालों का खास ध्यान रखना चाहिए।
ज्यादातर एक्सपर्ट यह सलाह देते हैं कि सादा भोजन का सेवन करना चाहिए। यानी ऐसा खाना जिसमें तेल और मसालों को कम से कम इस्तेमाल किया गया हो। अधिक मात्रा में तेल से बनी चीजों को खाने से कोलेस्ट्रोल, हार्ट डिजीज और डायरिया जैसी समस्याओं का कारण बनती है। साथ ही, तेल और मसालों के कारण कब्ज भी होने लगती है।
फाइबर से भरपूर आहार (Food To Eat During Constipation)

खाना सभी आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए। न्यूट्रिएंट्स के जरिए शरीर को एनर्जी मिलती है। ऊर्जा से ही आप दिनभर अपना काम कर पाते हैं। इसलिए किसी भी चीज का सेवन करने से पहले उसमें मौजूद कैलोरी, फैट और फाइबर की मात्रा जान लें।
खाने में फाइबर की कमी के कारण कब्ज की परेशानी होने लगती है। फाइबर खाने को आसानी से पचाने में मदद करता है, जिससे पाचन दुरुस्त रहता है। इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपकी डाइट में वह चीजें शामिल हों, जिनमें फाइबर पाया जाता है। फल, सब्जियां और अनाज में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है।
इसे भी पढ़ें: Constipation Easy Remedy: कब्ज से हैं परेशान? सूखे आलूबुखारे के इस ड्रिंक से मिलेगी राहत
प्रोसेस्ड फूड्स खाना
आजकल बाजार में प्रोसेस्ड फूड्स की भरमार है। प्रोसेस्ड फूड्स खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगते हैं। इसलिए ज्यादातर लोग जल्दबाजी या आलस में प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करते हैं। इस तरह के खाने में शुगर, ऑयल और मैदा जैसी चीजों का अधिक इस्तेमाल होता है, जिससे कब्ज की परेशानी शुरू होने लगती है। इसलिए ऐसे फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करने से बचना चाहिए। प्रोसेस्ड फूड्स में चिप्स, कुरकुरे और मैगी जैसी चीजें आती हैं। ये वह फूड्स हैं, जिनका हम रोजाना सेवन करते हैं।
इसे भी पढ़ें: कब्ज को दूर करने के लिए रोज रात को करें यह एक काम
दूध और दही का अधिक सेवन करना
दूध और दही का सेवन करने से शरीर को फायदा पहुंचता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में ये चीजें पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकती हैं। दूध और दही से बने पर्दाथ कब्ज की परेशानी पैदा करते हैं। खासतौर पर जिनमें अधिक फैट होता है। इसलिए कम या संतुलित मात्रा में ही दूध और दही से बनी चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।
कब्ज के अन्य कारण

- खराब लाइफस्टाइल के कारण भी यह समस्या होती है। व्यायाम न करने के कारण भी पेट में कब्ज हो सकती है। ज्यादा देर एक ही जगह बैठना, इस समस्या का कारण बन सकता है।
- जल्दी-जल्दी खाना नहीं खाना चाहिए। बहुत तेज गति से खाना खाने के कारण पाचन तंतु में समस्याएं होने लगती हैं, जिससे कब्ज हो सकती है। धीरे-धीरे खाने से पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है और कब्ज से बचाव होता है।
- इंटेस्टाइन फंक्शन में खराबी के चलते भी कब्ज होने लगती है। इसलिए पेट में गड़बड़ी होने पर तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं।
- चाय और अल्कोहल के अधिक सेवन से भी कब्ज हो जाती है। इसलिए जरूरत से ज्यादा कैफीन इनटेक से बचें। साथ ही, अल्कोहल पीने की आदत को छोड़ दें या कम जरूर करें।
- सही रूटीन फॉलो करें। सुबह जल्दी उठें। एक्सरसाइज करें। नाश्ता खाएं।
अगर आप कब्ज की समस्या से बचना चाहती हैं, तो खानपान में ये गलतियां न करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।