herzindagi
how can i quickly relieve constipation

Constipation Easy Remedy: कब्ज से हैं परेशान? सूखे आलूबुखारे के इस ड्रिंक से मिलेगी राहत

Constipation Remedy: कब्ज को दूर करने के लिए कई घरेलू नुस्खे कारगर है। आलूबुखारे से बने इस ड्रिंक को बनाकर पिएं। इसमें आपको कुछ खास चीजों को मिलाना है।
Editorial
Updated:- 2023-08-24, 11:47 IST

Constipation Relief: कब्ज रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाली एक आम समस्या है। रोज पेट ठीक से साफ न होना ठीक नहीं है। अगर आपको लगातार कब्ज की समस्या परेशान कर रही है, तो ये इस बात का संकेत है कि आपका पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा है। भोजन में फाइबर का सही मात्रा में न होना, हरी सब्जियों को कम खाना, पानी कम पीना वगरैह कई ऐसे कारण हैं, जिनके चलते कब्ज की समस्या हो सकती है। वहीं, कब्ज के पीछे नींद और स्ट्रेस भी हो सकता है। कब्ज को दूर करने के लिए आपको सबसे पहले अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करना होगा। खान-पान के सही विकल्पों को चुनना होगा। साथ ही, कुछ घरेलू नुस्खे भी आपकी कब्ज दूर करने में मदद कर सकते हैं। कब्ज को दूर करने के लिए आपको सूखे आलूबुखारे से बनी इस ड्रिंक को पीना चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही है। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स की है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

कब्ज के लिए आलूबुखारे के फायदे (How can I quickly relieve Constipation)

prune drink for constipation

देसी सूखे हुए आलूबुखारे को प्रून्स भी कहा जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। साथ ही आंतों की अच्छी सेहत के लिए कई मिनरल्स और विटामिन्स भी होते हैं। आलूबुखारा स्टूल को नरम करने में भी मदद करता है। इसमें कुछ फेनोलिक कम्पाउंड होते हैं, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को स्पीड अप करते हैं और पेट आसानी से साफ होता है।

कब्ज के लिए दूध के फायदे (Constipation Relief at Home)

home remedies to relieve constipation naturally

अगर आपका पेट ठीक से साफ नहीं होता है, तो इसके लिए आपको दूध और दूध से बनी चीजों का सेवन करना चाहिए। दूध कब्ज को दूर कर, पेट को साफ करने में मदद करता है। जिन लोगों का पेट सुबह ठीक से साफ नहीं होता है, उन्हें रात को सोते समय गुनगुना दूध पीना चाहिए। इसमें 1 चम्मच घी भी डाला जा सकता है। दूध में लैक्टोस होता है। इसमें माइल्ड लैक्सेटिव होते हैं जो गट हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें- कब्ज को दूर करने के लिए रोज रात को करें यह एक काम

यह विडियो भी देखें

कब्ज को दूर करने के लिए ड्रिंक (Constipation Relief Drink)

सामग्री

  • सूखे हुए आलूबुखारे- 2  रातभर भीगे हुए
  • दूध- लगभग 1 कप

विधि

  • दूध में आलूबुखारे में मिलाकर ब्लेंड करें।
  • आपकी हेल्दी ड्रिंक तैयार है।
  • इसे दिन में 1 बार पिएं।

यह भी पढ़ें- इन तीन आसान टिप्स से दूर करें कब्ज की समस्या, एक्सपर्ट से जानें उपाय

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।