आयुर्वेद के अनुसार किन फूड्स का करना चाहिए नियमित सेवन, जानें

अच्छा, अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि किन फूड्स को नियमित समय पर सेवन करते रहना चाहिए, तो फिर आपका जवाब क्या हो सकता है? शायद, इस सवाल के जवाब में आप किसी एक फ़ूड का नाम नहीं बल्कि कई सारे फूड्स का नाम बताएं। लेकिन, आयुर्वेद के अनुसार कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिन्हें एक दिन नहीं बल्कि नियमित समय पर आहार में शामिल करते रहना चाहिए। इस लेख में आयुर्वेद की डॉक्टर वारालक्ष्मी कुछ ऐसे फूड्स का नाम बताने जा रही हैं, जिन्हें आप भोजन में शामिल कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
घी का करें सेवन

भारतीय खाने में घी एक ऐसा पदार्थ है जिसे बहुत लोग खाना पसंद करते हैं। गर्मी के मौसम में तो कम लेकिन, सर्दियों के मौसम में घी का सेवन सबसे अधिक किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी आयुर्वेद के अनुसार नियमित समय पर किसी फ़ूड का सेवन करना चाहती हैं, तो आप घी की उचित मात्रा में सेवन कर सकती हैं। वैसे घी को आयुर्वेद में कई बीमारियों के लिए रामबाण इलाज भी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें:अपनी डाइट में शामिल करें ये सब्जियों के जूस, होगा फायदा
हल्दी का सेवन करें

भारतीय किचन में मसालों के रूप में इस्तेमाल होने वाला हल्दी एक ऐसा मसाला है जिसे ना इस्तेमाल किया जाए तो भोजन का स्वाद कभी भी बिगड़ सकता है। खैर, डॉक्टर वारालक्ष्मी के अनुसार सब्जी में इस्तेमाल के अलावा भी आप इसे भोजन में शामिल कर सकती हैं। सर्दियों के मौसम में आप गुनगुने पानी में मिक्स करके भी सेवन कर सकती हैं।(नारियल की चटनी के हेल्थ बेनिफिट्स)
नट्स को करें भोजन में शामिल

वैसे तो आप एक नहीं बल्कि, कई तरह के नट्स को भोजन में शामिल करती होंगी लेकिन, आयुर्वेद और डॉक्टर वारालक्ष्मी के अनुसार कुछ ऐसे नट्स हैं जिन्हें नियमित तौर पर भोजन में शामिल करना करना चाहिए। उनके अनुसार नट्स में आप बादाम और वॉलनट जैसी चीजों को शामिल कर सकती हैं। इसके अलावा आप खजूर, काजू आदि चीजों को भी शामिल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:माइक्रोवेव में खाना बनाने और गर्म करने के बारे में क्या कहता है आयुर्वेद, जानें
इन फूड्स को भी करें शामिल

इन सभी फूड्स के अलावा आप अन्य कई फूड्स को भी नियमित समय पर आहार में शामिल कर सकती हैं। डॉक्टर वारालक्ष्मी के अनुसार आप सैल्मन मछली के साथ अन्य समुद्री मछली, ब्रोकाली, अलसी बीज, ऑलिव ऑयल के साथ-साथ पालक को भी शामिल कर सकती हैं। इसके अलावा बेरी को भी आप भोजन में शामिल कर सकती हैं। (उबले हुए काले चने खाने के फायदे) हालांकि, इन सभी फूड्स को शामिल करने के बारे में आप किसी अन्य डॉक्टर से भी सलाह ले सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit(@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।