मांस-मछली नहीं खाते हैं, तो इस हेल्दी सैंडविच से करें प्रोटीन की कमी पूरी

क्या आप भी प्रोटीन की कमी से जूझ रहे हैं। अगर हां, तो आप इस वेजीटेरियन विकल्प को अपना कर डाइट में प्रोटीन की भरपूर मात्रा जोड़ सकते हैं। 
Updated:- 2025-03-07, 12:52 IST
image

eat peri peri grilled sandwich to fulfill protein requirement

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। यह मांसपेशियों की मजबूती, बेहतर मेटाबॉलिज्म और वजन घटाने के लिए बेहद जरूरी होता है। हालांकि, शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन प्राप्त करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अगर आप मांस-मछली नहीं खाते हे, तो पेरी-पेरी ग्रिल्ड सैंडविच आपके लिए बेहतरीन और टेस्टी विकल्प हो सकता है, जो आपकी प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने में मदद करेगा।  इसे आप लंच, डिनर या स्नैक्स में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे कैसे तैयार किया जाता है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट गौरी आनंद ने जानकारी साझा की है।

पेरी-पेरी ग्रिल्ड सैंडविच

sandwich for protien requirements

सामग्री

  • हंग कर्ड
  • कटा हुआ प्याज
  • बेल पेपर
  • डाइस पनीर
  • पेरी पेरी मसाला
  • हरा धनिया
  • मल्टीग्रेन ब्रेड
  • हरी चटनी

विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में हंग कर्ड , कटा हुआ प्याज, बेल पेपर, टमाटर  पनीर, डालें।
  • अब  इसमें नमक, पेरी-पेरी मसाला, काली मिर्च और धनिया डाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • अब ब्रेड के एक स्लाइस पर हरी चटनी लगाएं और उसके ऊपर मिश्रण लगाएं।
  • अब इसे दूसरे ब्रेड स्लाइस से कवर करें और ग्रिवर में गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें।
  • तैयार है हेल्दी ग्रिल्ड सैंडविच

यह भी पढ़ें-

सैंडविच के फायदे

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dietician Gauri Anand | Health Coach | Diet plan (@balancedbitesbygauri)

  • मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत में मदद करत है। इससे बॉडी टोंड बनती है।
  • इस सैंडविच को खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है,जिससे ओवरईटिंग की संभावना कम होती है।
  • प्रोटीन का सेवन शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।इससे फैट बर्न तेजी से होता है।
  • इस सैंडविच को खाने से हार्मोनल संतुलन रह सकती है,जिससे पीसीओएस और पीसीओडी की समस्याओं को कंट्रोल किया जा सकता है।
  • यह एनर्जी बूस्टर के तौर पर भी काम करता है।

यह भी पढ़ें-Irregular Periods हर महीने करते हैं परेशान? दवाइयों का सहारा छोड़िए, नानी मां के देसी नुस्खे को आजमाकर देखिए

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।