Irregular Periods हर महीने करते हैं परेशान? दवाइयों का सहारा छोड़िए, नानी मां के देसी नुस्खे को आजमाकर देखिए

Periods Delay Hone Par Kya Karein: पीरियड्स का कभी-कभार डिले होना आम बात है। लेकिन, अगर आपको पीरियड्स अक्सर समय पर नहीं आते हैं, तो यह परेशानी की वजह है और शरीर में किसी गड़बड़ की तरफ इशारा करता है। यहां हम आपको एक देसी नुस्खा बता रहे हैं, जो बिना किसी साइड-इफेक्ट के पीरियड्स को रेगुलर कर सकता है।
Updated:- 2025-03-08, 10:32 IST
image

desi home remedy nani maa ka nuskha for irregular periods

Delayed Periods: क्या आपको हर महीने पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं?

क्या पीरियड्स का डिले होना बार-बार आपकी टेंशन बढ़ा देता है?

क्या आपकी मेंस्ट्रुअल साइकिल रेगुलर नहीं है?

क्या पीरियड्स को समय पर लाने के लिए आपको दवाइयों का सहारा लेना पड़ रहा है?

ये सारी बातें, डाइट और लाइफस्टाइल के सही न होने, स्ट्रेस के बढ़ने और शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस की तरफ इशारा करती हैं। पीरियड्स का हर महीने समय पर आना किसी भी महिला की सेहत के लिए जरूरी है। आमतौर पर पीरियड साइकिल 28 दिनों की होती है। लेकिन, अगर 21 से 35 दिनों के बीच भी आपकी साइकिल है, तो यह सही है। कभी-कभार पीरियड्स का लेट होना या जल्दी आना नॉर्मल है। लेकिन, अगर पीरियड्स का डिले होना सही नहीं है। अगर आप अनियमित पीरियड्स से परेशान हैं, तो नानी मां के देसी नुस्खे को आजमाने से मदद मिल सकती है।

अनियमित पीरियड्स के लिए रामबाण है नानी मां का यह देसी नुस्खा

home remedy for delayed periods

  • अगर आपको पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं, तो मेथी की चाय आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
  • 1 टीस्पून मेथी को रातभर पानी में भिगोएं। इसे सुबह उबालकर पी लें। इससे पीरियड्स रेगुलर होने में मदद मिलती है।
  • मेथी, शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस को कम करती है, ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करती है और इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने में मदद कर सकती है।
  • मेथी के दानों में मौजूद फाइटोएस्ट्रोजन, पीरियड साइकिल को रेगुलेट करने का काम करते हैं। यह एस्ट्रोजन के लेवल को भी सुधारती है।
  • अगर आपको पीरियड के दिनों में फ्लो सही नहीं आता है या पीरियड सिर्फ 1-2 दिन के लिए ही आते हैं, तो मेथी की चाय पीरियड फ्लो को सुधारने में भी मदद कर सकती है।

यह भी पढ़ें- अनियमित पीरियड्स से हैं परेशान? रामबाण है नानी मां का यह देसी नुस्खा

periods ayurvedic tips

  • मेथी के बीज, पीरियड से जुड़ी लगभग सभी दिक्कतों को दूर कर सकते हैं। इनके सेवन से पीरियड्स के दिनों में आने वाले ब्लड क्लॉट्स भी कम होते हैं।
  • पीरियड के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन से भी यह चाय राहत दिलवा सकती है।
  • अगर आप पीरियड्स की डेट से लगभग 10 दिन पहले इसका सेवन शुरू कर दें, तो फायदा हो सकता है।

नोट- मेथी की तासीर गर्म होती है। इसलिए, इस चाय का सेवन ज्यादा न करें। अगर आपको किसी चीज से एलर्जी है या कोई हेल्थ कंडीशन है, तो इसे डाइट में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

यह भी पढ़ें- पीरियड में अचानक से कम हो जाता है फ्लो, यह नुस्खा आएगा काम

 


अगर पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं, तो आपको इस नुस्खे को आजमाना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।