शरीर में हो रही आयरन की कमी को दूर करने की सबसे आसान होम रेमेडी

महिलाओं को आयरन की कमी से बहुत जूझना पड़ता है, लेकिन इस कमी को पूरा कैसे किया जा सकता है वह जानना भी जरूरी है। आज हम आपको डॉक्टर की बताई एक होम रेमेडी बताते हैं। 

How does iron deficiency can be removed

महिलाओं के लिए आयरन की कमी बहुत मायने रखती है। शरीर में रेड ब्लड सेल्स बहुत कम हो जाएं तो उसे आयरन की कमी माना जाता है। आयरन की कमी के कारण थकान, कमजोरी, स्किन का सफेद पड़ जाना, सीने में दर्द होना और सांस फूलने जैसी समस्याएं होती है। अगर यह किसी प्रेग्नेंट महिला को हो रही है, तो उसके कारण बच्चे की सेहत पर भी असर पड़ सकता है। आयरन की कमी अगर लंबे समय तक बनी रहे, तो जानलेवा हो सकती है। सिकलसेल एनीमिया, ए-प्लास्टिक एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।

आयरन की कमी के लिए डॉक्टर्स सप्लीमेंट्स बताते हैं, लेकिन आप अपनी डाइट की मदद से भी इसे ठीक कर सकती हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है। उन्होंने एक होम रेमेडी बताई है जो आयरन की कमी वाले लोग ले सकते हैं। यह एक तरह का मुखवास है जिसे हेमोग्लोबिन, एनर्जी लेवल और डाइजेशन बढ़ाने के लिए लिया जा सकता है।

डॉक्टर दीक्षा का कहना है कि इस रेसिपी को किसी भी उम्र का व्यक्ति खा सकता है और इससे आयरन की कमी दूर होने के साथ-साथ स्किन और बाल भी बेहतर होते हैं।

iron problems and issues

कैसे बनाएं आयरन की कमी दूर करने वाला मुखवास?

डॉक्टर दीक्षा के अनुसार, यह रेसिपी सिर्फ 3 इंग्रीडिएंट्स की मदद से बन जाएगी।

  • आंवला
  • चुकंदर
  • काला नमक

आंवला विटामिन-सी का बहुत अच्छा सोर्स है और इसकी वजह से शरीर में आयरन अच्छे से एब्जॉर्ब होता है। इससे इम्यूनिटी भी बनती है और इसकी वजह से शरीर से टॉक्सिन फ्लश आउट हो जाते हैं। इसकी वजह से डाइजेशन भी अच्छा होता है। यह हेयर फॉल के लिए अच्छा फ्रूट है और थायराइड की समस्या, एसिडिटी और स्किन इशूज के लिए भी अच्छा है। आंवला आयुर्वेद में बहुत तरह से यूज किया जाता है।

चुकंदर आयरन से भरपूर होता है और इसमें पोटैशियम भी होता है। इसके अलावा, इसमें कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो हमारी सेहत को अच्छा बनाने के लिए जरूरी है। खून बढ़ाने के लिए चुकंदर से अच्छा कुछ नहीं माना जाता है। अगर आप इसे रेगुलर बेसिस में खाती हैं, तो इससे आपकी सेहत और आपके रेड ब्लड सेल्स दोनों ही बेहतर होंगे।

कैसे बनाएं आयरन की कमी दूर करने वाला मुखवास?

  • आप 10 आंवला और 3 बीटरूट ग्रेट कर लें।
  • इसे एक प्लेट में रखें और इसमें 1 चम्मच काला नमक डालें।
  • इसे 3-4 दिनों तक ऐसे ही सूखने दें।

इसे आप सूरज की धूप में सुखा सकती हैं या फिर बारिश के सीजन में घर के अंदर रख सकती हैं, लेकिन जगह ऐसी ही रखें जिसमें कोई नमी ना हो। सूरज की धूप में सुखाते हुए इस पर एक मलमल का कपड़ा डाला जा सकता है। इसे अच्छे से सुखा कर एयरटाइट कंटेनर में रख दें।

कितने दिनों तक स्टोर किया जा सकता है यह मुखवास?

इसे आप रूम टेम्परेचर पर 6 महीने तक स्टोर कर सकती हैं। आप इसे रेफ्रिजरेट ना करें और बहुत ज्यादा क्वांटिटी में ना बनाएं। अगर आपके पास फ्रेश आंवला नहीं है, तो आंवला पाउडर यूज किया जा सकता है, लेकिन कोशिश करें कि आपको फ्रेश आंवला मिल जाए।

कैसे इस्तेमाल करें यह मुखवास?

आप 1 छोटा चम्मच मुखवास दिन में तीन बास नाश्ते, दोपहर के खाने और रात के खाने के बाद ले सकती हैं। इसे खाली पेट भी लिया जा सकता है।

अगर किसी भी तरह से नहीं मिल रहा है आंवला, तो क्या करें?

ऐसे मामले में आप स्टीम किए हुए बीटरूट में 1 चुटकी आंवला पाउडर और 1 चुटकी काला नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसे सलाद की तरह खाएं। यह उसी तरह के बेनेफिट्स मिलेंगे।

आप आंवला पाउडर और बीटरूट पाउडर को स्वादानुसार काला नमक मिलाकर रख सकती हैं। इसे 1 छोटा चम्मच रोजाना खाने से पहले खाया जा सकता है।

जिनका हीमोग्लोबिन कम है, जिन्हें बालों के झड़ने की समस्या हो रही है, थकान या अपच रहती है या फिर आयरन लेवल काफी कम है उनके लिए यह बहुत अच्छा साबित हो सकता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP