लटकती तोंद की वजह से क्रॉप टॉप पहनना मुश्किल हो गया है...मोटा पेट लाख कोशिशों के बाद भी अंदर नहीं हो रहा है...बेली फैट की वजह से आधे कपड़े वॉर्डरोब में बंद होकर रह गए हैं, तो एक्सपर्ट का बताया यह आसान नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। पेट और कमर के इर्द-गिर्द चर्बी जमने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। अक्सर महिलाएं इस बात से अनजान होती हैं कि बेली फैट क्यों बढ़ रहा है। बेली फैट बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कई बार सही खान-पान के बावजूद भी पेट की चर्बी बढ़ने लगती है। इसके पीछे स्ट्रेस और शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस भी हो सकता है। अगर आप पेट की चर्बी को कम करना चाहती हैं, तो पानी में इन 5 चीजों को मिलाकर पिएं। इससे न केवल पेट की चर्बी कम होगी बल्कि शरीर के हर कोने में जमा फैट भी तेजी से पिघलेगा। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नंदिनी जानकारी दे रही हैं।
लटके हुए पेट को अंदर करने के लिए पानी में मिलाकर पिएं ये 5 चीजें
- दालचीनी, मेटाबॉलिज्म को तेज करती है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारती है और शरीर की जिद्दी चर्बी को पिघलाने में मदद करती है। दालचीनी में थर्मोजेनिक गुण होते हैं। इससे फैट बर्निंग का प्रोसेस भी तेज होता है।
- दालचीनी, शरीर में हार्मोन्स को बैलेंस करने में भी मदद करती है। यह ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल कर सकती है।
- जीरे में मौजूद कंपाउंड्स, खाने को एनर्जी में बदलने में मदद करते हैं। जिससे फैट जमा नहीं होता है। यह डाइजेशन को सुधारने, मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करने और वजन कम करने में भी मदद करता है।
- जीरे में फाइबर होता है। इसका पानी पीने से पेट भरा हुआ रहता है और भूख ज्यादा नहीं लगती है।
- अजवाइन का पानी डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रेशन को बढ़ाता है और पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है। इससे खाना अच्छे से पचता है, जिससे शरीर में चर्बी जमा नहीं होती है।
- मेथी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकती है। यह इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करती है और कैलोरी बर्निंग के प्रोसेस को तेज करती है।
- सौंफ, डाइजेशन को सुधारने और फैट को पिघलाने में मदद करती है।
यह भी पढ़ें- Belly Fat: बेली फैट को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स
घर पर कैसे तैयार करें बेली फैट बर्निंग ड्रिंक?
- जीरा, अजवाइन, मेथी दाना और सौंफ को बराबर मात्रा में लें।
- इसे धीमी आंच पर हल्का भून लें।
- इसे एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख लें।
- इसका एक टीस्पून मिक्चर लें। इसे रातभर 1 गिलास पानी में 1 छोटे टुकड़े दालचीनी के साथ भिगो दें।
- अगली सुबह इसे गर्म करें और छान लें।
- इसमें नींबू का रस मिलाएं।
- आपकी बेली फैट बर्निंग ड्रिंक तैयार है।
यह भी पढ़ें- पेट की जिद्दी चर्बी कम करने के लिए रोज 10 मिनट करें यह योगासन
लटकती हुई तोंद को अंदर करने में यह ड्रिंक मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों