
आंखें भगवान का हमें दिया गया एक उपहार हैं। आंखों की मदद से ही हम इस खूबसूरत दुनिया को देखते हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि आंखों की उचित देखभाल की जाए, क्योंकि थोड़ी सी भी लापरवाही आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है। वैसे उम्र के बढ़ने के साथ या फिर किसी प्रकार की दवाओं के सेवन से कई बार आंखों में सूखेपन की शिकायत हो जाती है।
बेशक यह बीमारी आम है, मगर इसे गंभीरता से लेना बहुत जरूरी है क्योंकि यह आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है। आंखों की ड्राईनेस को दूर करने के लिए वैसे तो कई तरीके हैं। डॉक्टर द्वारा भी इस समस्या को कम करने के लिए दवाएं दी जाती हैं, मगर आप अपने खान-पान में थोड़ा सा बदलाव करके या फिर छोटे-छोटे घरेलू नुस्खों को अपना कर इस समस्या में थोड़ी राहत पा सकती हैं।
इस बारे में फेमस न्यूट्रिशनिस्ट सोनाली सभरवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अपने खाने में किन चीजों को शामिल करके आप आंखों की ड्राईनेस को कम कर सकती हैं-
इसे जरूर पढ़ें: आंखों के नीचे होने वाले बैग्स को कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

आंखों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भोजन में ओमेगा 3 फैटी एसिड (ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर हैं ये 10 फूड्स) को जरूर शामिल करें। यह आंखों के रेटिना के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसके लिए आप नियमित रूप से असली के बीज या फिर चिया सीड्स ले सकती हैं। इसके साथ ही, आप अखरोट, फिश और लाल राजमा आदि भी अपने आहार में शामिल कर सकती हैं।

आंखों को तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए आपको हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। आंखों के लिए विटामिन-सी, विटामिन-ई और जिंक बहुत ही फायदेमंद एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। आपको ये एंटीऑक्सीडेंट्स ब्रोकली, ब्रूसेल स्प्राऊट्स, पत्तागोभी, फूलगोभी और पालक आदि में भरपूर मात्रा में मिल जाएंगे। इसके अलावा सोनाली एवोकाडो और मटर खाने की सलाह भी देती हैं।
त्वचा के साथ-साथ विटामिन-ए का उचित मात्रा में सेवन करना आंखों की हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा है। इसके लिए आपको अपने आहार में टमाटर, कद्दू, चुकंदर, गाजर, पनीर, तरबूज, पपीता आदि शामिल करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: धंसी हुई आंखों और गड्ढों के कारण और इलाज जानें

सफेद चावलों की तुलना में ब्राउन राइस शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है। इसमें कई तरह के मिनरल, फाइबर और बी-कॉम्प्लेक्स जैसे पोषक तत्व होते हैं। सोनाली कहती हैं, ' ब्राउन राइस(ब्राउन राइस के फायदे जानें)मैक्युलर डीजेनेरेशन को होने से रोकती है, साथ ही कुछ हद तक एजिंग को भी कम करती है।' इससे आंखों की ड्राईनेस भी कम होती है।
आंखों में आने वाले आंसू ही आंखों में मॉइश्चर बना कर रखते हैं। लेकिन कभी-कभी जब टियर डक्ट में कोई क्लॉग आ जाता है, तो आंसू निकलना बंद हो जाते हैं। ऐसे में गुनगुने पानी और कॉटन की टॉवल की मदद से आप आंखों की सिकाई कर सकती हैं। इससे आपको थोड़ा बहुत फायदा जरूर मिलेगा
अगर आपकी आंखों में ड्राइनेस की समस्या है तो आपको ऐसे स्थानों पर जाने से बचना चाहिए जहां धूल हो। खासतौर पर आपको उस जगह से तुरंत ही हट जाना चाहिए, जहां कोई स्मोकिंग कर रहा हो।
नोट- अपने आहार में ऊपर बताई गई चीजों को शामिल करने के साथ ही आपको आंखों के विशेषज्ञ से इस समस्या के विषय में परामर्श भी करना चाहिए और उसकी बताई गई दवाओं का सेवन भी करना चाहिए।
यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
Story Source: Shonali Sabherwal/ Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।