Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:15 AM IST

Expert Tips: धंसी हुई आंखों और गड्ढों के कारण और इलाज जानें

धंसी हुई आंखों और आंखों के नीचे होने वाले गड्ढ़ों से परेशान हैं, तो एक्‍सपर्ट के बताए इन टिप्‍स को आजमाएं। 
Updated:- 2021-09-17, 12:14 IST
sunken eyes problem

आंखों के अंदर धंसने को संकेन आईज या हॉलो आईज भी कहते है। इसमें आंखें अंदर की तरफ़ धंसी हुई लगती है, जिससे आंखों में एक भारीपन सा लगता है, ऐसा लगता है मानो आंख थकी-थकी सी हो और एक प्रकार से गड्ढे हो उसमें। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ने लगती है, आंखों के धसने की प्रक्रिया तेज हो जाती है और हमारी आंखें और ज्यादा धंसी हुई लगती है।

आंखों के धंसने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन एक मुख्‍य कारण उम्र का बढ़ना है। जी हां बढ़ती उम्र के साथ हमारी बॉडी कोलेजन पैदा करना कम कर देती है, जिसके कारण हमारी आंखें डल और धंसी हुई लगने लगती हैं। हमें हर दिन एक नियमित समय की नींद चाहिए होती है, जो बॉडी के साथ-साथ स्किन के हेल्थ के लिए भी जरूरी होती है।

expert tips for sunken eyes

नींद ना पूरी होने की वजह से आपकी स्किन पर बुरा प्रभाव पड़ता है और इससे हमारी आंखें और भी ज्यादा धंसी हुई दिखाई देती है। डिहाइड्रेशन भी संकेन आईज या धंसी हुई आंखों के होने में मुख्य भूमिका निभाता है। यह फाइन लाइन्‍स और रिंकल्स का भी कारण हो सकता है।

लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि आप धंसी हुई आंखों को कम करने के लिए कुछ टिप्स को फ़ॉलो कर सकती हैं। इन टिप्‍स के बारे में हमें डर्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक फिजिशियन आईएलएएमईडी के संस्थापक और निदेशक, डॉक्‍टर अजय राणा जी बता रहे हैं।

इसे जरूर पढ़ें: आंखों को हेल्‍दी रखने के लिए रोजाना घर पर ही करें ये 5 योग

सनस्‍क्रीन का इस्‍तेमाल

sunscreen for get rid of sunken eyes

एक अच्छे सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें यह आपकी धंसी हुई आंखों के लिए फायदेमंद साबित होगा। यह सूरज की हानिकारक यूवी रेज से भी आंखों की रक्षा करेगा। आप ऐसे सनस्क्रीन का इस्‍तेमाल करें, जिसमें मिनरल की मात्रा ज्यादा हो। यह सेंसिटिव स्किन वाली महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है।

आई क्रीम्स या जेल का इस्‍तेमाल

आप अपनी धंसी हुई आंखों को ठीक करने के लिए आई क्रीम्स या जेल का भी इस्‍तेमाल कर सकती हैं। ह्यालुरोनिक एसिड, विटामिन-सी, के, ई और रेटिनॉल जैसी क्रीम्‍स धंसी आंखों के लिए बेस्ट मानी जाती है। यह आंखों के आस-पास के स्किन को हाइड्रेट और स्किन को नॉरिश करती हैं।

हेल्‍दी डाइट

healthy diet for get rid of sunken eyes

धंसी आंखों को कम करने के लिए आप एक हेल्दी डाइट को फॉलो करें। जिसमें हरे पत्तेदार सब्जियां हो, यह संकेन आईज और धंसी हुई आंखों को ठीक करने में मदद करते हैं। धंसी हुई आंखों का सबसे आम कारण डिहाइड्रेशन या शरीर में पर्याप्त पानी नहीं होना है। बहुत अधिक कॉफी, सोडा और पहले से पैक किए गए पेय का सेवन करने से मूत्रवर्धक प्रभाव हो सकता है, जिसमें यूरिन का अधिक उत्पादन भी शामिल है, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है।

सिगरेट का सेवन करने से बचें

आप अगर सिगरेट का सेवन करती हैं, तो धंसी आंखों को ठीक करने के लिए आप अपनी इस आदत को जल्द से जल्द ठीक कर दें। कार्बन मोनोऑक्साइड जो सिगरेट में मौजूद होता है, यह स्किन से ऑक्सीजन और अन्य महत्त्वपूर्ण न्यूट्रिएंट्स निकाल देते हैं और स्किन में कोलेजन के प्रोडक्शन को कम कर देता है। सिगरेट न पीने से हमारी बॉडी कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ा देती है और स्किन की इलास्टिसिटी को बढ़ा देती है, जिसके कारण धंसी हुई आंखें ठीक होने लगती हैं।

होममेड टिप्‍स

cucumber for get rid of sunken eyes

आप धंसी आंखों को ठीक करने के लिए खीरे के टुकड़े या आलू के टुकड़े का भी इस्‍तेमाल कर सकती हैं। यह स्किन में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और थकी आंखों को आराम देता है और आपकी आंखों को ग्लो प्रदान करता है। आप आंखों के नीचे कुछ देर के लिए ठंडा या गर्म टी बैग्स रखें, यह आंखों के आस-पास के स्किन में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ा देता है।

इसे जरूर पढ़ें:आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अपनाई जा सकती हैं ये 5 टिप्‍स

नींद में सुधार

हर रात को कम से कम 7 से 8 घंटे नींद जरूर लें। पर्याप्त नींद न लेने या खराब गुणवत्ता वाली नींद के कारण धंसी हुई आंखें और आंखों के ठीक नीचे की नाजुक त्वचा का रंग खराब हो सकता है। 2017 की एक रिपोर्ट के अनुसार, अच्छी गुणवत्ता वाली नींद में निम्नलिखित आवश्यक तत्व होते हैं-

  • बिस्तर में ज्यादा समय तक सोना।
  • सो जाने के लिए 30 मिनट से अधिक समय न लेना।
  • प्रति रात एक बार से अधिक नहीं जागना।
  • रात के दौरान 20 मिनट से अधिक नहीं जागना।

एक्‍सपर्ट के बताए इन टिप्‍स को अपनाकर आप भी धंसी हुई आंखों की समस्‍या को कुछ हद तक कम कर सकती हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Image Credit: Freepik & Shutterstock.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।