Fri Oct 2, 2026 | Updated 07:32 PM IST

सहजन को यूं ही नहीं कहते सेहत का खजाना, जानें इसे खाने के फायदे और पोषक तत्व

दक्षिण भारत में सांभर में डलने वाली प्रमुख सब्जी के तौर पर यह खाई जाने वाली सहजन की सब्जी में स्वास्थ्य का खजाना छिपा है। आयुर्वेद में मोरिंगा यानि सहजन को पावरहाउस या सुपरफुड कहते हैं। आइए आयुर्वेद विशेषज्ञ से जानते हैं, कैसे आप डाइट में इसे शामिल कर सकते हैं....
Updated:- 2026-10-02, 18:59 IST
drumstick moringa health benefits

मोरिंगा जिसे आम भाषा में सहजन कहते हैं। यह एकमात्र ऐसा वृक्ष है जिसके सभी भाग उपयोग में आते हैं। इसकी फलियां, पत्तियां, फूल, बीज, तना और जड़ सभी औषधि के रूप में कारगर है। इसलिए वैज्ञानिक इसे चमत्कारी वृक्ष भी कहते हैं। आज से हजारों साल पहले से प्राकृतिक चिकित्सा में इसका प्रयोग हो रहा है। इस वृक्ष के प्रति भाग में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और मैग्नेशियम जैसे मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। आप इसकी सब्जी, सूप या पाउडर का सेवन कर सकते हैं।

moringa pods benefits

पोषण से भरपूर सहजन की सब्जी

अधिकांश लोग केवल इडली सांभर में ही इसका उपयोग जानते हैं, लेकिन बंगाल, यूपी, बिहार इन राज्यों में इसकी फलियों की सब्जी बनाई जाती है, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिकता से भरपूर होती है। आप चाहें तो इस सब्जी के साथ चावल या फिर रोटी कुछ भी खा सकते हैं। अगर आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो पहले इसके रेशों को अच्छी तरह से निकाल लें, वरना खाते वक्त यह गले में फंस जाने से परेशानी हो सकती है। फिर इसमें हल्का मसाला और पानी डालकर इसे पका लें। हां, एक बात का ध्यान जरूर रखें, सहजन को ज्यादा उबालने से इसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।

moringa powder benefits

इम्यूनिटी बूस्टर है सहजन का पाउडर

सहजन की केवल सब्जी ही नहीं इसका सूप और इसके फूल के पकौड़े भी बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक बनते हैं। यही नहीं, सहजन की छाल, जड़ और पत्तों से बना पाउडर या चूर्ण रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। इस पाउडर में इतनी शक्ति होती है कि आपको किसी सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं पड़ती है। आप चाहें तो इसे किसी भी तरह के पेय पदार्थ में मिलाकर पी सकते हैं, दूध, चाय, दाल या फिर गुनगुना पानी। इसके अलावा, इसका सूप भी बनाया जाता है। सुबह-सुबह खाली पेट इसके सेवन से डायबिटीज और वजन नियंत्रण में आता है, पाचन में सुधार होता है और हड्डियां मजबूत होती हैं।

यह भी पढ़ें- बीमारियों से छुटकारा दिलाने वाला जादुई पेड़ फ्री में शरीर को बनाता है फिट और एनर्जेटिक

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, दिल्ली की संहिता एवं सिद्धांत विभाग की एक्‍सपर्ट डॉक्‍टर निकिता शर्मा बताती हैं कि इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होने के कारण पेट साफ रहता है और मेटाबॉलिज्म अच्छा हो जाता है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल नष्ट होता है, जिससे दिल हेल्‍दी रहता है।

यह भी पढ़ें- गुणों से भरपूर है मोरिंगा पाउडर लेकिन इससे ज्यादा लेना पड़ सकता है सेहत पर भारी, जानें एक दिन में कितनी मात्रा में लेना है सही?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

लेखक- सुमन अग्रवाल

FAQ
क्या सहजन रोज खा सकते हैं?
सामान्य मात्रा में सहजन को संतुलित आहार का हिस्सा बनाया जा सकता है। किसी विशेष स्वास्थ्य स्थिति में डॉक्टर या डाइटीशियन की सलाह लें।
सहजन में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?
सहजन के अलग-अलग हिस्सों में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
क्या सहजन की पत्तियां और फलियां दोनों फायदेमंद हैं?
दोनों में पोषक तत्व होते हैं, हालांकि उनकी पोषण संरचना अलग-अलग हो सकती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।