Breast का साइज बढ़ा सकता है ज्‍यादा 'अचार' का सेवन! मिथ या सत्‍य...एक्‍सपर्ट से जानें

क्या ज्यादा अचार खाने से बढ़ता है ब्रेस्ट साइज? महिलाओं में प्रचलित इस मिथक की हकीकत क्या है, जानें सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट कविता देवगन से। पढ़ें वैज्ञानिक नजरिया और सही जानकारी।
image

Breast के आकार को लेकर हर महिला की अपनी अलग पसंद होती है। कुछ महिलाएं बड़े स्तन पसंद करती हैं, तो कुछ छोटे। लेकिन जब शरीर के वजन और आकार के हिसाब से स्तनों का आकार ज्यादा बड़ा हो जाता है, तो वह न केवल देखने में अजीब लगता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी ठीक नहीं होता। स्तन के आकार को लेकर कई तरह की गलत धारणाएं और मिथक आज भी प्रचलित हैं, जो हमें दादी-नानी की कहानियों में सुनने को मिलते हैं। इनमें से एक सबसे आम बात है कि अधिक अचार खाने से स्तनों का आकार बढ़ जाता है। लेकिन क्या यह सच है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट कविता देवगन से बात की। उनका कहना है कि " स्तनों का आकार बढ़ना या घटना आपकी आनुवंशिकी और हार्मोनल बदलावों पर निर्भर करता है। जबकि आपकी खाने-पीने की आदतें स्तनों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं, लेकिन अचार खाने से स्तनों का आकार बढ़ने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इसलिए, इस मिथक को सच मानना गलत होगा। सही खानपान और स्वस्थ जीवनशैली ही स्तनों के स्वास्थ्य और आकार को प्रभावित करती है।" मगर सवाल अभी यही है कि ऐसा मिथ भी क्‍यों है कि अचार खाने से ब्रेस्‍ट का साइज बढ़ जाता है? चलिए जानते हैं कि सत्‍य क्‍या है।

क्‍यों कहा जाता है कि 'अचार खाने से बढ़ जाते हैं Breast Size'?

अमूमन अचार में हाई सोडियम कंटेंट होता है। इसलिए ब्रेस्‍ट साइज के बढ़ने का इसे एक कारण माना जा सकता है। वहीं कवित जी कहती हैं, "हां, यह सच है कि हाई सोडियम इनटेक आपके वेट मैनेजमेंट को गड़बड़ कर सकता है। इससे आपका ओवरऑल बॉडी वेट बढ़ता है, जिससे ब्रेस्‍ट का साइज भी बढ़ सकता है। मगर यह केवल तब हो सकता है जब आप बहुत ज्‍यादा अचार खाती हों और उसमें सोडियम कंटेंट ज्‍यादा होता हो।" दरअसल, अत्यधिक सोडियम का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। जब हम ज्यादा सोडियम खाते हैं, तो शरीर में पानी रुकने लगता है, जिसे वॉटर रिटेंशन कहा जाता है। इससे शरीर सूजा हुआ महसूस होता है और वजन भी बढ़ सकता है, हालांकि वह वजन फैट का नहीं, बल्कि पानी का होता है। लंबे समय तक ज्यादा सोडियम लेने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए रोजाना नमक की मात्रा सीमित रखना जरूरी है ताकि शरीर स्वस्थ और संतुलित बना रहे।

big boobs

क्‍या खट्टा अचार खाने से बढ़ता है ब्रेस्‍ट फैट?

नहीं, यह भी एक मिथ है। कविता जी बताती हैं, "वेट मैनेजमेंट का एक रूल है। calories consumed V/s calories burned। अगर आप इस नियम का पालन नहीं करती हैं, तो वेट का बढ़ना तय है। अचार भी कई तरह के होते हैं। कई अचार खट्टे होते हैं तो कई मीठे। खट्टे अचार में नमक ज्‍यादा होता है और मीठे अचार में कैलोरीज। ऐसे में दोनों का ही बहुत अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि, मीठे अचार में इतनी कैलोरीज नहीं होती हैं कि वो आपके वजन बढ़ने का मुख्‍य कारण बन सके, मगर हां, इससे वजन बढ़ सकता है और जब वजन बढ़ता है तो ब्रेस्‍ट में भी फैट बढ़ता है। "

कौन सा अचार खाने से ब्रेस्‍ट पर पड़ता है असर?

ब्रेस्‍ट साइज की ग्रोथ के लिए सबसे ज्‍यादा एस्‍ट्रोजन (estrogen)हार्मोन जिम्‍मेदार होता है और कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं, जो शरीर में एस्‍ट्रोजन की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। इनमें से कुछ सब्जियां भी हैं जैसे- लहसुन, फूल गोभी और पत्‍ता गोभी। हममें से बहुत सारे लोग घर पर इनका अचार भी बनाते हैं और बाजार में भी इनका अचार बहुत लोकप्रिय है। कई महिलाएं तो केवल सब्जियों के अचार से पूरा खाना तक खा लेती हैं। जाहिर है, जब आप एस्‍ट्रोजन रिच फूड आइटम्‍स का इतना अधिक सेवन करेंगी तो ब्रेस्‍ट हेल्‍थ पर असर तो पड़ेगा ही।

इसे जरूर पढ़ें:ब्रेस्‍ट को सुडौल और आकर्षक बनाने के लिए करें ये 3 योगासन, बॉडी को मिलेगी परफेक्‍ट शेप

does pickle increase breast size

आदर्श ब्रेस्‍ट साइज कैसा होना चाहिए?

आदर्श ब्रेस्‍ट साइज जैसी कोई एक चीज नहीं होती, क्योंकि यह पूरी तरह से व्यक्ति की पसंद और शरीर की बनावट पर निर्भर करता है। फिर भी, एक परफेक्‍ट बॉडी शेप के लिए ब्रेस्‍ट का आकार महिला की ऊंचाई और शरीर की बनावट के अनुसार संतुलित होना चाहिए। उदाहरण के लिए, किसी छोटे कद की महिला के लिए C या D कप ब्रेस्‍ट बहुत बड़े नजर आ सकते हैं, जबकि किसी लंबी और चौड़ी महिला के छोटे ब्रेस्‍ट उसके बॉडी शेप को खराब दर्शा सकते हैं।

अत: अंत में यह कहा जा सकता है कि हमें केवल ब्रेस्‍ट की जगह ओवर ऑल बॉडी वेट पर ध्‍यान देना चाहिए। साथ ही किसी भी चीज का अत्‍याधिक सेवन आपके शरीर को नुकसान ही पहुंचा सकता है, फिर चाहे वो अचार ही क्‍यों न हो। इसके साथ ही महिलाओं के ब्रेस्‍ट का बड़ा होना काफी हद तक उनके जींस या‍नी हैरिडिटरी भी हो सकता है। इसलिए बेस्‍ट है कि खाने में ज्‍यादा नमक, कैलोरीज और एस्‍ट्रोजेन वाले फूड आइटम्‍स को लेने से बचना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें:Bra For Heavy Breast: हैवी ब्रेस्‍ट के लिए परफेक्‍ट हैं ये 5 तरह की BRA

उम्‍मीद है ऊपर लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस लेख के जरिए हम किस भी तरह से ब्रेस्‍ट हेल्‍थ को लेकर अचार या अन्‍य किसी भी फूड आइटम के प्रभाव पर दावा नहीं कर रहे हैं। यदि आपको ज्‍यादा हेल्‍थ इशूज हैं तो बेहतर होगा कि आप किसी एक्‍सपर्ट से परामर्श जरूर करें। यदि आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही, ऐसे ही मिथ बस्‍ट वाले आर्टिक पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • क्या खाने से ब्रेस्ट साइज कम होता है?

    अपने आहार में उन चीजों को शामिल करें जो फैट बर्न करने का काम करते हैं। जब पूरे शरीर का वजन कम होगा तब ब्रेस्‍ट का भी अपने आप कम हो जाएगा। 
  • क्या 25 के बाद ब्रेस्ट साइज बढ़ सकता है?

    हार्मोनल परिवर्तन के कारण बढ़ सकता है। मगर इसकी कोई तय उम्र नहीं है। 
  • ब्रेस्ट पर Kiss करने से क्या होता है?

    किस करने से ऑक्सीटोसिन जैसे हार्मोन जारी हो सकते हैं। इससे तनाव कम होता है। 
  • ज्‍यादा अचार खाने से ब्रेस्‍ट पर क्‍या असर पड़ता है ? 

    अधिक नमक वाला अचार खाने से शरीर में पानी रुकने लगता है, जिससे वजन बढ़ता है और ब्रेस्‍ट के साइज पर इसका असर पड़ता है। वहीं ज्‍यादा मीठा अचार खाने से कैलोरीज बढ़ती हैं और इससे भी वजन और ब्रेस्‍ट साइज प्रभावित हो सकता है। 
  • क्या छूने से ब्रेस्ट का साइज बढ़ता है?

    नहीं, यह मिथ है। छूने या मालिश करने से ब्रेस्‍ट साइज में कोई बदलाव नहीं होता है। उम्र के साथ और वजन बढ़ने के साथ ही इनका साइज बड़ा होता है।