Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:31 AM IST

40से 50 दिनों में 5 किलो कम होगा वजन, फॉलो करें यह डाइट प्लान

आज हम आपको एक ऐसे डाइट प्लान की जानकारी दे रहे हैं जिससे आपको वजन 50 दिनों में 5 किलो कम हो सकता है।
Updated:- 2024-07-30, 14:14 IST
diet plan to reduce  kg in  days

वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज करने के साथ सही डाइट प्लान करना भी जरूरी होता है,अगर आप भी वेट लॉस डाइट प्लान की तलाश में हैं तो हम आपको एक्सपर्ट के बताए एक ऐसे डाइट प्लान के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिससे 50 दिनों में आपका 5 किलो वजन कम हो सकता है।इसको लेकर डायटिशियन सिमरन भसीन जानकारी दे रही हैं।

वेट लॉस के लिए फॉलो करें यह डाइट प्लान

पहले दिन ( Day 1)

healthy menu recipe food diet

दिन की शुरुआत में आपको 1 गिलास पानी, 1 कप जीरा वाटर  और 4 सोक्ड बादाम खाएं। जीरा पानी से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है, वहीं बादाम फाइबर और पाचन एंजाइम का बढ़िया स्रोत होता है इस वजह से इससे भी वजन घटाने में मदद मिलती है।

ब्रेकफास्ट में आप एक स्प्राउट्स चीला, सौते वेज ( Saute Veg) और एक कप दही लें।

मिड मॉर्निंग में आप 1 कप लेमन टी ले सकते हैं, वहीं लंच की बात करें तो इसमें आप दो रोटी,घीया की कम मसाले तेल वाली सब्जी, सलाद और 500 एमएल छाछ पिएं।

शाम के नाश्ते में ग्रीन टी पिएं, डिनर बहुत हलका लेना होता है इसके लिए सब्जियों के तड़के वाली पीली दाल और सलाद खाएं। डिनर के बाद एक सेब खा सकते हैं। और सोने से कुछ देर पहले मिंट टी पीना फायदेमंद होता है। 

दूसरा दिन (Day 2)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Simran bhasin (@dietician_simran_bhasin)

दिन की शुरुआत में आपको 1 गिलास पानी, 1 कप धनिया वाटर  और 2 भिगोया हुआ अखरोट खाएं। धनिया से भी मेटाबॉलिज्म पर अच्छा असर पड़ता है, वहीं अखरोट फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड का बढ़िया स्रोत होता है। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल होता है। इस वजह से इससे भी वजन घटाने में मदद मिलती है।

नाश्ते में बेसन चीला के साथ सैते किया हुआ वेजिटेबल और एक कप दही ले सकते हैं। मिड मॉर्निंग में मिंट टी लें। दोपहर के खाने में आप वेज ओट्स लें, साथ में सलाद,और मिक्स वेज रायता शामिल करें।

शाम के नाश्ते में लेमन टी पिएं, डिनर में आप वेजिटेबल तड़के वाली हरी दाल लें, साथ में सलाद शामिल करें, पोस्ट डिनर में एक नाशपाती और बेड टाइम ग्रीन टी पिएं।

यह भी पढ़ें-वजन करना है कम तो डाइट में शामिल करें तोरी सूप

तीसरा दिन (Day 3)

meal planning food

 

दिन की शुरुआत आप एक गिलास पानी, एक कप दालचीनी वाटर और 5 सोक्ड पिस्ता से करें, ब्रेकफास्ट में मूंग चिला, सौते किया हुआ वेजिटेबल और एक कप दही लें।

मिड मॉर्निंग में  ग्रीन टी आपको लेना है, लंच में आपको एक छोटे बोल से चावल, मिडियम बोल राजमा,छोले या काला चना में से किसी एक चीज को शामिल करें, इसके साथ सलाद एड करें।

शाम के नाश्ते में मिंट टी पिएं, डिनर में वेजिटेबल तड़का वाली अरहर दाल लें, इसके साथ सलाद शामिल करें, पोस्ट डिनर  में आप पपीता खाएं और बेड टाइम में लेमन टी पिएं। इसके बाद भी आपको भूख का एहसास होता है तो आप नारियल पानी, वेजिटेबल जूस पी सकते हैं। 

इस पैटर्न को आपको 50 दिनों तक फॉलो करना है, इससे आपका वजन 5 किलो तक कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें-White Hair: रोज सोते समय घी में मिलाकर खाएं ये 4 चीजें, सफेद बालों से मिलेगा छुटकारा

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image Credit- freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।