3 महीने में कम करें 15 किलो वजन, फॉलो करें ये पौष्टिक डाइट

आप 3 महीने में 15 किलो वजन घटा सकती हैं, लेकिन तभी जब आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करें और सही डाइट लें। 

 
what to eat for weight loss

जल्दी से पतला होने का या वजन घटाने का कोई शॉर्टकट नहीं है। आप अपने आहार में जब सही बदलाव करेंगी तो वजन भी कम होगा और आप फिट दिखने लगेंगी। लेकिन हम महिलाएं अपने बाकी कामों में इतनी व्यस्त होती हैं कि बाकी चीजों के लिए वक्त नहीं मिलता है। ऐसे में जिम जाना थोड़ा मुश्किल हो सकती हैं।

चर्बी जलाकर वजन कम करने के लिए 70:30 का फार्मूला आपके काम आ सकता है। इसमें आपका आहार बहुत मायने रखते है। 70 प्रतिशत आहार और 30 प्रतिशत एक्सरसाइज करने से आप वेट लॉस कर सकती हैं।

न्यूट्रिशनिस्ट इतु छाबड़ा वजन घटाने से ज्यादा वेट को मैनेज करने पर जोर देती हैं। वह कहती हैं, 'अपने आहार में फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा रखनी चाहिए। पोषक तत्वों से भरपूर आहार आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने में मदद करते हैं।'

न्यूट्रिशनिस्ट इतु द्वारा बताए गए इस प्लान को 3 महीने तक अगर आप फॉलो करेंगी तो 15 किलो तक वजन घटा सकती हैं। चलिए आपके साथ एक्सपर्ट की डाइट शेयर करें

अर्ली मॉर्निंग- नींबू पानी

lemon water for weight loss

सुबह 7 बजे

सुबह अपने शरीर को डिटॉक्स करना जरूरी है, इसलिए उठकर गर्म पानी में नींबू डालकर पिएं। इससे आपका पाचन तंत्र दुरुस्त भी रखेगा। आप रोजाना इस पानी को बदलकर पी सकती हैं। एक दिन नींबू पानी, दूसरे दिन अजवाइन का पानी और इसी तरह मेथी का पानी से पीकर दिन की शुरुआत करें।

ब्रेकफास्ट-लौकी का चीला

सुबह 8:30 बजे के बीच

सुबह नाश्ते में लौकी का चीला आपको शामिल करना चाहिए। लौकी में फाइबर, विटामिन और खनिज होते हैं जो वजन घटाने में आपकी मदद करेंगे। इस तरह से आप लंबे समय तक आपका पेट भी भरा रहता है। चीले के साथ 1/2 कप दही और 1 सेब खाएं।

इसके अलावा 2 ब्राउन ब्रेड के स्लाइस का सेंडविच भी ले सकती हैं, जिसमें सब्जियों की स्टफिंग रखें। इसे भी रोज बदल सकती हैं और 2 इडली, 2 प्लेन व्हीट डोसा के साथ चटनी या सांभर ले सकती हैं।

इसके 1 घंटे बाद ग्रीन टी पिएं जो आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करेगी।

expert diet chart

लंच- लेमन राइस और सांभर

दिन में 1:30 बजे के बीच

लंच में आप लेमन राइस और सांभर ले सकती हैं। इसके अलावा मिक्स वेज और 1/2 कटोरी दाल के साथ 2 रोटी लें। इसे भी रोजाना बदला जा सकता है। आप दोपहर के लंच में रागी इडली और सांभर, होल व्हीट वेज दलिया और 1/2 कप दही ले सकती हैं।

lemon rice for weight loss

पोस्ट लंच- ग्रीन टी/मसाला चाय

शाम 4 बजे के बीच

ग्रीन टी और मसाला चाय वेट लॉस में काफी असरदार होती है। मसाला चाय पाचन में सुधार करती है और बेहतर पाचन के साथ आपका मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है। मसाला चाय आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करती है। ये दोनों ही चीजें चर्बी को जलाने में आपकी मदद करती हैं।

डिनर-क्विनोआ

veg quinoa for weight loss

शाम 7:30 बजे

रात का खाना हल्का होना चाहिए, लेकिन इसे स्किप बिल्कुल न करें। डिनर में आप वेज क्विनोआ खा सकती हैं। वहीं कभी-कभी 1 रोटी और कोई भी 1 सब्जी साथ में लें। ध्यान रखें कि रात को भी आपकी प्लेट में सलाद जरूर होना चाहिए।

पोस्ट डिनर- दालचीनी-अदरक-नींबू का पानी

रात 9 बजे

सोने से 1 घंटा पहले इस ड्रिंक को बनाकर पीने से आपको फायदा मिलेगा। यह खाना पचाने के साथ फैट को तेजी से बर्न करने में भी मदद करता है।

रात का खाना खाने के बाद तुरंत बिल्कुल न बैठें। कुछ देर टहलने के बाद सोने के लिए जाएं। इसके साथ ही नियमित रूप से एक्सरसाइज भी जरूर करें। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगी। इसे लाइक और शेयर करें और डाइट संबंधी लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP