क्या आपकी 14-16 साल की बेटी चेहरे के अनचाहे बालों से परेशान है? ये देसी चाय करेगी मदद

क्या आपकी बेटी 14 साल की है और इस उम्र में चेहरे पर आए अनचाहे बाल और मुंहासों से परेशान है? टीनएजर्स में यह समस्या बेहद आम है और ज्यादातर लड़कियों को झेलनी पड़ती है। दरअसल, इस समय शरीर में तेजी से हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिनका असर चेहरे पर साफ दिखने लगता है।
चेहरे पर बाल और बार-बार निकलने वाले मुंहासों के पीछे अक्सर खास हार्मोन जिम्मेदार होता है, जिसे डायहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन (DHT) कहते हैं। यह हार्मोन बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है और त्वचा की ऑयल ग्रंथियों को एक्टिव कर देता है, जिससे एक्ने और फेशियल हेयर की समस्या शुरू हो जाती है।
ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस हार्मोन को नेचुरली कंट्रोल किया जा सकता है। जी हां, इसके लिए आपको किसी महंगे ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं, बल्कि घर पर बनने वाली स्पेशल हर्बल चाय ही काफी है। इस DHT बैलेंस टी में ऐसे नेचुरल इंग्रीडिएंट्स डाले जाते हैं, जो घर पर आसानी से मिल जाते हैं। ये हार्मोन को बैलेंस करते हैं, फेशियल हेयर कम करने में मदद करते हैं और स्किन को क्लियर बनाते हैं। इसे बनाने के तरीके और फायदों के बारे में हमें डाइटिशियन मनप्रीत बता रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर हैं।

डीएचटी (DHT) बैलेंस चाय की सामग्री
- स्पियरमिंट चाय-1 चम्मच
- धनिया के बीज- 1 चम्मच
- सौंफ के बीज- 1 चम्मच
- दालचीनी की स्टिक-2
- गुलाब की पत्तियां- 1 चम्मच
इसे जरूर पढ़ें: इन कारणों से तेज़ी से बढ़ते हैं चेहरे के बाल
डीएचटी (DHT) बैलेंस चाय की विधि
- एक पैन में पानी डालें।
- इसमें ये सारी चीजें मिलाएं।
- कुछ देर तक इसे उबालें।
- जब यह अच्छी तरह उबल जाए, तब इसे छान लें।
- आपकी डीएचटी-बैलेंट चाय तैयार है।
- इसे अपनी बेटी को रेगुलर पीने के लिए दें।
- इसे रेगुलर पीने से धीरे-धीरे फर्क दिखने लगेगा।
यह चाय हार्मोन को बैलेंस करने और त्वचा को साफ रखने में मदद करती है।

डीएचटी (DHT) बैलेंस चाय में मौजूद चीजों के फायदे
- स्पियरमिंट चाय शरीर में एंड्रोजन और डीएचटी (DHT) के लेवल को कम करती है, जिससे चेहरे पर अनचाहे बालों की ग्रोथ रुक सकती है।
- धनिया के बीज लिवर को साफ करते हैं और हार्मोन को कंट्रोल करते हैं, जिससे मुंहासे और बालों की ग्रोथ कम होती है।
- सौंफ में फाइटोएस्ट्रोजेन होते हैं, जो महिला हार्मोन को नेचुरली कंट्रोल करते हैं और डीएचटी के असर को कम करते हैं।
- दालचीनी की स्टिक इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाती है, जिससे हार्मोनल मुंहासे और हर्सुटिज्म को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
- गुलाब की पत्तियां एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं और त्वचा की सूजन को शांत करती हैं। यह हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखती हैं।
डीएचटी (DHT) बैलेंस चाय के फायदे
यह चाय सिर्फ अनचाहे बालों और मुंहासों को कम नहीं करती, बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं।
- यह डीएचटी के लेवल को कम करके चेहरे के बालों को कम करती है।
- यह अंदरूनी रूप से मुंहासों को साफ कर सकती है।
- यह महिला हार्मोन को नेचुरली बैलेंस करती है।
- यह इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करती है और हार्मोनल असंतुलन से होने वाले मुंहासों को कम कर सकती है।
- यह चाय लिवर को साफ रखती है।
- यह शरीर और मन को शांत करती है, जिससे तनाव से होने वाले मुंहासे कम होते हैं।
यह चाय नेचुरल और असरदार तरीका है, जो टीनएज लड़कियों में हार्मोनल असंतुलन से होने वाली समस्याओं को दूर कर सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: चेहरे पर तेजी से बढ़ रहे हैं बाल, जान लें ये 5 कारण और यूं पाएं छुटकारा
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।