खाली पेट चबा लीजिए करी पत्ता, कंट्रोल होगी डायबिटीज

क्या आपको मालूम है कि सबुह खाली पेट करी पत्ता चबाने से आपको कितने फायदे मिलते हैं। इससे डायबिटीज को भी मैनेज करने में मदद मिल सकती है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-10-01, 13:39 IST
image

करी पत्ते का इस्तेमाल अक्सर साउथ इंडियन खाने का जायका बढ़ाने के लिए किया जाता है। अब तो लोग हर चीज में इसका इस्तेमाल करने लगे हैं। लेकिन इसकी खूबी सिर्फ जायके तक ही सीमित नहीं है। यह स्वास्थ्य को भी कई सारे लाभ प्रदान करता है। खास करके यह डायबिटीज के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे करी पत्ता आपके डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

डायबिटीज के लिए कैसे फायदेमंद है करी पत्ते

curry leaf can reduce blood sugar

National library of medicine के मुताबिक करी पत्ते के अर्क में रक्त शर्करा के स्तर को कम करने की क्षमता होती है। करी पत्ते शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को सक्रिय करते हैं और इसलिए इनमें हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं जिससे यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। करी पत्ते में उच्च फाइबर सामग्री कार्बोहाइड्रेट के ग्लूकोज में टूटने की प्रक्रिया को धीमा करती है जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करती है।

द फार्मा जनरल में छपी एक खबर के मुताबिक एक अध्ययन किया गया इसमें 70 डायबिटीज के मरीजों को शामिल किया गया। आधे लोगों को 30 दिनों तक रोजाना करी पत्ते का पाउडर दिया गया। 30 दिनों के बाद देखा गया की करी पत्ते खाने वाले लोगों का ब्लड शुगर कम हुआ है। इस अध्ययन से पता चलता है कि करी पत्ते खाने से डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर कम हो सकता है।

करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है जो शरीर में फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को काम करते हैं यह कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक को बढ़ाता है। वहीं इससे मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है जिससे वजन नियंत्रित रखने में सहायता मिलती है। सही वजन डायबिटीज के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें-डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है क्विनोआ, जानें कैसे ब्लड शुगर को करता है रेग्युलेट

कैसे करें करी पत्ते का सेवन

curry leaf for diabetes

  • सुबह के वक्त खाली पेट 5 से 6 करी पत्ते चबाने से आपको फायदा मिल सकता है।
  • आप करी पत्ते की चाय बनाकर पी सकते हैं।
  • इसके पाउडर को सूप या सलाद में शामिल करके खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-हाई ब्लड शुगर में भूल से भी न खाएं ये फल

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit: FREEPIK

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP