herzindagi
image

रोज सुबह खुलकर साफ होगा पेट, रात को सोते समय पिएं यह देसी ड्रिंक

अगर आपका पेट रोज सुबह खुलकर साफ नहीं होता है और कब्ज बनी रहती है, तो यह देसी ड्रिंक आपकी मदद कर सकती है। इससे पेट भी आसानी से साफ होगा और गट हेल्थ दुरुस्त होगी।
Editorial
Updated:- 2025-04-22, 20:15 IST

 क्या आपका पेट रोज सुबह ठीक से साफ नहीं होता है

क्या आपको अक्सर कब्ज बनी रहती है

क्या मोशन पास होने के बाद भी आपके पेट में भारीपन बना रहता है

क्या आपके पेट में गैस और एसिडिटी बनी रहती है

अगर ऐसा है, तो आपको अपने डाइजेशन पर ध्यान देना चाहिए। अपच या इनडाइजेशन सेहत के लिए सही नहीं है। हेल्दी रहने के लिए रोज सुबह पेट का सही से साफ होना जरूरी है और इसके लिए, खान-पान और जीवनशैली में सही बदलाव जरूरी है। यहां हम आपको एक हेल्दी प्रोबायोटिक ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जिसे पीने से पेट खुलकर साफ होगा और कब्ज दूर होगी। यह डाइजेशन को भी दुरुस्त करती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

पेट साफ करने में मदद करेगा यह देसी नुस्खा

constipation relieving probiotic drink

  • एक्सपर्ट का कहना है कि यह ड्रिंक, पेट साफ करने और डाइजेशन को दुरुस्त करने में मदद कर सकती है।
  • प्रून्स (सूखा आलूबुखारा) पेट साफ करने मदद करता है। यह कब्ज से राहत दिलवाता है और गट हेल्थ को दुरुस्त करता है।
  • इसमें फाइबर और सोर्बिटोल होता है। यह एक नेचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करता है और मल को मुलायम करने में मदद करता है।
  • अंजीर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह मल को नरम बनाने और कब्ज को दूर करने में मदद करती है। यह फाइबर से भरपूर होती है और कोलन को साफ करती है।
  • इससे शरीर डिटॉक्स होता है और पाचन मजबूत होता है। इससे अपच और एसिडिटी से भी राहत मिलती है।
  • दही, गुड बैक्टीरिया से भरपूर होता है। इसमें प्रोबायोटिक गुण होते हैं। यह इंफ्लेमेशन को कम करता है और गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
  • बेसिल सीड्स, आंतों को आराम देते हैं और गट इंफ्लेमेशन को कम करते हैं। यह पेट साफ करते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं।
  • गोंद कतीरा, आंतों में नमी देते हैं और मल को मुलायम होकर बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह नेचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करता है और डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रेशन को बढ़ाता है।
  • सेंधा नमक, डाइजेशन और सुधारने और बाउल मूवमेंट को रेगुलर करने में मदद करता है।

 यह भी पढ़ें- रोजाना ठीक से साफ नहीं होता है पेट? 7 दिनों तक पिएं इस आयु्र्वेदिक हर्ब की चाय, डाइजेशन होगा दुरुस्त

कब्ज दूर करने के लिए घर पर बनाएं यह प्रोबायोटिक ड्रिंक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

यह विडियो भी देखें

सामग्री

  • भीगे हुए आलूबुखारे- 2
  • भीगे हुए अंजीर- 1
  • दही- 3 टेबलस्पून
  • बेसिल सीड्स- 1 टीस्पून
  • गोंद कतीरा- 1 टीस्पून
  • सेंधा नमक- 1 चुटकी

विधि

  • एक ग्रांइडर में भीगे हुए प्रून्स, अंजीर और दही डालें।
  • अब इसमें पानी डालकर इसे अच्छे से ग्राइंड करें।
  • इसे एक गिलास में डाल दें।
  • अब इसमें बेसिल सीड्स डालें।
  • इसमें गोंद कतीरा मिलाएं।
  • इसमें एक चुटकी सेंधा नमक मिलएं।
  • इसे रात के समय पिएं।
  • अगली सुबह पेट आसानी से साफ होगा।

 

यह भी पढ़ें- रोज सुबह पेट साफ होने में आती है मुश्किल? 21 दिनों तक इस तरह खाएं दही और केला, कब्ज की हो जाएगी छुट्टी


कब्ज दूर करने में यह प्रोबायोटिक ड्रिंक मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।