Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:18 AM IST

Chia-Sabja Seeds हर किसी के लिए नहीं, इन महिलाओं को करना चाहिए परहेज

Chia और Sabja Seeds को सुपरफूड माना जाता है, लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि ये बीज हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होते हैं। आइए एक्‍सपर्ट से जानें कि सेहत को नुकसान से बचाने के लिए किस तरह की महिलाओं को इनका सेवन नहीं करना चाहिए। 
Updated:- 2026-04-13, 12:05 IST
chia sabja seeds side effects who should avoid

आजकल Chia Seeds और Sabja Seeds को सुपरफूड माना जाता है और इन्‍हें महिलाएं हेल्‍दी रहने के लिए बड़े चाव से अपनी डाइट में शामिल भी कर रही हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि हर हेल्दी चीज हर किसी के लिए सही नहीं होती? कई बार अपनी बॉडी टाइप और हेल्थ कंडीशन समझे बिना चीजों को खाने से फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप जानें कि किन महिलाओं को इनका सेवन करने से बचना चाहिए या सावधानी बरतनी चाहिए।

आज इस आर्टिकल में हम आपको यहीं बता रहे हैं कि चिया और सब्‍जा सीड्स किन महिलाओं को नहीं खाने चाहिए? इसके बारे में विस्‍तार से हमें नटी ओवर न्‍यूट्रिशन की न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा बता रही हैं।

chia sabja seeds side effects

Chia Seeds किसे नहीं खाने चाहिए?

  • कमजोर डाइजेशन: अगर आप ब्‍लोटिंग, गैस या आइबीएस से परेशान रहती हैं तो आपको चिया सीड्स खाने से बचना चाहिए। इसमें मौजूद हाई फाइबर पेट में गैस और सूजन बढ़ा सकता है।
  • खांसी या गले में समस्या: ये सीड्स कुछ महिलाओं में म्यूकस बढ़ाकर गले में खराश या कफ बढ़ा सकते हैं।
  • लो ब्लड प्रेशर वाली महिलाएं: Chia Seeds बीपी को और कम कर सकते हैं, जिससे चक्कर या कमजोरी हो सकती है।
  • ब्लड थिनर या दवाइयां लेने वाले: यह ब्लड क्लॉटिंग और दवाओं के असर को प्रभावित कर सकता है।
  • किडनी स्टोन या किडनी समस्या: इसमें ऑक्सलेट्स होते हैं, जो किडनी स्टोन की समस्या बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- इन 4 तरह की महिलाओं को चिया सीड्स से फायदे नहीं, होगा भारी नुकसान; कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलती?

Sabja Seeds किसे नहीं खाने चाहिए?

  • कफ की समस्‍या: इसका कूलिंग नेचर म्यूकस बढ़ा सकता है और कफ को बढ़ाता है। इससे बार-बार खांसी, सर्दी या साइनस की समस्या हो सकती है।
  • लो ब्लड शुगर: अगर आप ब्‍लड शुगर लो रहता है, तो इसे खाने से शुगर लेवल और भी कम हो सकता है।
  • कमजोर डाइजेशन: सब्‍जा सीड्स ज्यादा खाने से पेट में गड़बड़ी या ढीलापन आ सकता है, जिससे दस्‍त की समस्‍या हो सकती है।
  • प्रेग्नेंसी: प्रेग्‍नेंसी में बिना डॉक्टर की सलाह के इसे खाने से बचें।
  • ठंडी तासीर वाला शरीर: आयुर्वेद के अनुसार जिनके शरीर की तासीर ठंडी होती है उन्‍हें इसे खाने से बचना चाहिए क्‍योंकि यह शरीर में असंतुलन पैदा कर सकता है।

avoid sabja seeds in cold and cough

सावधानी

  • हर हेल्दी चीज हर तरह के शरीर के लिए सही नहीं होती।
  • सीमित मात्रा और सही समय पर लेने से ही असली फायदा होता है।

यह भी पढ़ें- क्या आपको मालूम है दही में अलसी और चिया सीड्स मिलाकर खाने से सेहत को कितने फायदे है?

अगर आप भी Chia या Sabja Seeds अपनी डाइट में शामिल कर रही हैं, तो पहले अपनी शरीर की जरूरत और कंडीशन को जरूर समझें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik.com 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।