Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:30 AM IST

कमजोर नाखून को मजबूत बनाने के लिए खाएं यह भेल

क्या आपके भी नाखून कमजोर और बेजान नजर आते हैं। आप नाखूनों पर आर्ट भी नहीं बना पाती हैं। चना भेल खाने से आपके नाखून सुंदर और मजबूत हो सकते हैं।
Updated:- 2025-03-04, 13:28 IST
image

आजकल नाखून को सजा कर रखना फैशन बन गया है। जिस कलर की आउटफिट,उसी कलर का नेल पेंट। वहीं, आजकल महिलाएं और लड़कियां नाखूनों पर अलग-अलग तरह के आर्ट और डिजाइन बनवाती हैं। लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जिनके नाखून कमजोर होते हैं और जल्दी टूट जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो यह हम आपको एक हेल्दी और स्वादिष्ट भेल के बारे में बता रहे हैं। यह न केवल आपके नाखूनों को मजबूत बनाएगी, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होगी। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।

कैसे बनाएं चना भेल?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nutrition.by.Lovneet (@nutrition.by.lovneet)

सामग्री

  • 1 कप भुना चना
  • 1 छोटा कटोरी बारीक कटा प्याज
  • 1 छोटा कटोरी बारीक कटा टमाटर
  • 1 चम्च नींबू का रस
  • आधा छोटा चम्मच चाट मसाला
  • हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • नमक स्वादानुसार


विधि

  • एक बाउल में भुना हुआ चना लें।
  • इसमें प्याज, टमाटर, हरी धनिया, हरी मिर्च और नींबू का रस डालें।
  • ऊपर से नमक और चाट मसाला डाल कर मिला लें
  • तैयार है आपका हेल्दी चना भेल, इसे ताजे स्नैक के रूप में खाएं।

चना भेल क्यों भायदेमंद है?

chana bhel for nails

  • भुना चना प्रोटीन और बायोटिन से भरपूर होता है, जो नाखूनों की ग्रोथ बढ़ाता है।
  • नींबू में विटामिन सी होता है, जो आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है।
  • प्याज केराटिन उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है।
  • ये सभी पोषक तत्व नाखूनों को मजबूती देते हैं।

कब और कितनी मात्रा में खाएं?

  • शाम के नाशते में खाना यह बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है, इससे भूख भी शांत होती है।
  • रोजाना 1 बाउल भेल खाने से 3 से 4 हफ्तों में नाखूनों में मजबूती दिखने लगेगी
  • 8 हफ्तों में आपके नाखून अधिक चिकने और हेल्दी नजर आएंगे।


यह भी पढ़ें-रात को सोने से पहले खाएं 2 कीवी, फिर देखें शरीर में बदलाव

चना भेल के अन्य फायदे

  • वजन कंट्रोल करने में मददगार
  • पेट भरा हुआ महसूस कराता है।
  • त्वाचा और बालों के लिए फायदेमंद
  • पाचन को भी दुरुस्त करता है।

यह भी पढ़ें-डायबिटीज मरीज भूलकर भी नाश्ते में न खाएं ये 3 चीजें , बढ़ सकता है ब्लड शुगर

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।