Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:48 AM IST

रात को सोने से पहले खाएं 2 कीवी, फिर देखें शरीर में बदलाव

क्या आप भी इंसोमनिया से पीड़ित हैं। क्या आप भी रात में घंटो बिस्तर पर करवट बदलते हैं, तो आपको आज से ही अपने रूटीन में कीवी शामिल करना चाहिए। इससे आपको अच्छी नींद लेने में मदद मिल सकती है।
Updated:- 2025-03-03, 15:06 IST
image

क्या आपको रात में नींद नहीं आती है? बिस्तर पर आप भी घंटो करवट बदलते रहते हैं? अगर हां, तो आप इंसोमनिया से पीड़ित हैं। अच्छी नींद आए, इसके लिए लोग कई तरह के सप्लीमेंट्स लेते हैं, लेकिन अब आपको सोने के लिए सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं है। बस सोने से एक घंटा पहले आप दो कीवी खाकर देखें,आपको कुछ ही दिन में नींद के पैटर्न में बदलाव नजर आएगा। अब आप सोच रहे होंगे कि कीवी से भला क्या हो सकता है, तो आपको बता दें, कि कीवी एक नेचुरल स्लीप बूस्टर है। चलिए इस बारे में जानकारी ले लेते हैं हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा जी से। उन्होंने इससे जुड़ी जानकारी इंस्टाग्राम पर साझा की है।

रात को सोने से पहले दो कीवी खाने से क्या होगा?

kiwi for insomnia

कीवी एक नेचुरल स्लीप बूस्टर है, जो नींद को बेहतर बनाने और शरीर को रिलैक्स करने में मदद करता है। कई स्टडी में पाया गया है कि जो लोग रोजाना रात में कीवी खाते हैं, उनकी नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है और वो ज्यादा देर तक सो पाते हैं।

कीवी खाने से नींद कैसे बेहतर होती है?

  • कीवी में सेरोटोनिन पाया जाता है। यह एक स्लीप हार्मोन है, जो नींद के चक्र को नियंत्रित करता है और गहरी नींद लाने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में तनाव और चिंता को कम करके दिमाग को शांत रखने में मदद करता है।
  • फोलेट की कमी को अनिद्रा से जोड़ा गया है, और कीवी इस कमी को दूर करता है।
  • रिसर्च में पाया गया है कि कीवी खाने वालों की नींद की अवधि 13 फीसदी तक बढ़ जाती है और वे ज्यादा रिलैक्स महसूस करते हैं।

यह भी पढ़ें-सफर करते समय साथ रखें नानी मां का यह देसी चूर्ण, गैस, पेट दर्द और उल्टी जैसी दिक्कतें होंगी छूमंतर

रात में कीवी खाने का सही तरीका क्या है?

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nutrition.by.Lovneet (@nutrition.by.lovneet)

  • सोने से एक घंटे पहले 2 पके हुए कीवी खाएं।
  • कमरे की लाइट डिम करें और मोबाइल स्क्रीन से दूर बनाएं।
  • लगातार 2 हफ्तों तक इस आदत को अपनाएं और अपनी नींद में सुधार को नोटिस करें।
  • इसे और भी असरदार बनाने के लिए इसे बादाम के साथ खाएँ। बादाम मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जो नींद को और गहरा बनाते हैं।
  • सोने से पहले ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें,इससे नींद अच्छी आती है।

यह भी पढ़ें-Ramadan Diet Plan: रमजान में फॉलो करें यह डाइट प्लान, सेहत रहेगी चकाचक

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।