रोज खाएं सिर्फ 1 कटोरी उबले काले चने, हड्डियों और मसल्‍स को मिलेगा भरपूर पोषण

क्या आप भी पीठ और हिप्स के दर्द से परेशान हैं? सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह से सुबह सिर्फ 1 कटोरी उबले काले चने खाने के फायदे जानिए, जो आपकी हड्डियों और मसल्‍स की कमजोरी को दूर कर सकते हैं। 
Updated:- 2026-06-08, 16:44 IST
Boiled Black Chana Benefits for Female

आजकल लंबे समय तक बैठकर काम करना, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, बढ़ती उम्र और गलत लाइफस्‍टाइल के कारण पीठ और हिप्‍स में दर्द की समस्‍या से काफी महिलाएं परेशान रहती हैं। इस समस्‍या से बचने के लिए महिलाएं तरह-तरह के उपाय अपनाती हैं, लेकिन अक्‍सर अपनी डाइट पर ध्‍यान देना भूल जाती हैं। जी हां, आप डाइट में उबले काले चने को शामिल करके दर्द से बच सकती हैं। काला चना कई जरूरी पोषक तत्‍वों से भरपूर होता है, जो शरीर को अंदर से पोषण देता है और मसल्‍स और हड्डियों को मजबूत बनाता है। अगर आप भी पीठ या हिप्‍स में दर्द और कमजोरी महसूस करती हैं तो 1 कटोरी उबले चने को डाइट में शामिल कर सकती हैं। इसके बारे में हमें मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह बता रही हैं।

उबले काले चने क्यों फायदेमंद है?

एक्‍सपर्ट का कहना है कि उबले काले चने प्रोटीन, आयरन, फॉस्‍फोरस, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्‍वों से भरपूर होते हैं। इसे खाने से शरीर को काफी फायदा होता है।

boiled black chana benefits for  bone health and muscle

प्रोटीन का अच्छा स्रोत

काला चना प्रोटीन से भरपूर होता है। यह पोषक तत्‍व मसल्‍स को रिपेयर और मजबूत बनाने के लिए जरूरी माना जाता है। मजबूत मसल्‍स शरीर को अच्‍छी तरह से सपोर्ट देती हैं।

आयरन की मौजूदगी

यह बात को हम सभी जानते हैं कि काला चना आयरन का अच्‍छा स्रोत होता है। आयरन शरीर में ऑक्‍सीजन के पर‍िवहन में मदद करता है। साथ ही इसे खाने से आपको थकान कम महसूस होती है।

मैग्नीशियम से भरपूर

मैग्नीशियम एक ऐसा जरूरी मिनरल है, जिससे मदद से मसल्‍स और नसों का काम सही तरीके से होता है। इसके अलावा, इसकी पर्याप्‍त मात्रा शरीर के काम को बेहतर तरीके से करने में मदद करती है।

यह भी पढ़ें- एक महीना तक रोजाना भीगे हुए काले चने का पानी पीने से क्या होता है?

फॉस्फोरस का स्रोत

फॉस्फोरस हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी मिनरल है। संतुलित आहार में इसकी पर्याप्त मात्रा हड्डियों को मजबूत बनाए रख सकती है।

boiled black chana benefits for back pain bone health

काले चने कैसे खाएं?

  • रातभर काले चने को पानी में भिगो दें और सुबह इन्हें उबाल लें।
  • आप इन्हें सलाद में मिलाकर, हल्के मसालों के साथ या स्नैक के रूप में खा सकती हैं।
  • आप चाहें तो इसमें प्‍याज, टमाटर, नींबू और हरा धनिया मिलाकर स्‍वाद और पोषण दोनों बढ़ा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- काले चने रोज खाने से क्या होता है?एक्सपर्ट से जानें

काला चना हेल्‍दी होता है और इसे आप अपनी डाइट का हिस्‍सा बना सकती हैं, लेकिन यह किसी भी प्रकार के पीठ या हिप्‍स के दर्द का इलाज नहीं है। अगर दर्द लगातार बना रहता है या बहुत तेज दर्द होता है तो डॉक्‍टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Magnific.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।