herzindagi
image

एक महीना तक रोजाना भीगे हुए काले चने का पानी पीने से क्या होता है?

काला चना प्रोटीन से भरपूर होता है। इसे डाइट में शामिल करने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। क्या आप जानती हैं कि एक महीना तक रोजाना भीगे हुए काले चने का पानी पीने से क्या होता है?
Editorial
Updated:- 2025-06-09, 11:26 IST

काले चने प्रोटीन से भरपूर होते हैं। हम सभी के घरों में इसे अलग-अलग तरह से बनाया जाता है। इनमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। काले चने को कच्चा, भूनकर या उबालकर भी खाया जाता है। भुने हुए चने को गुड़ के साथ खाना भी काफी फायदेमंद होता है। शरीर को एनर्जी देने के साथ वजन कम करने तक इनके कई फायदे हो सकते हैं। हालांकि, इसे पचाना कई लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है। क्या आप जानती हैं कि एक महीना तक रोजाना भीगे हुए काले चने का पानी पीने से क्या होता है? चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं।

एक महीना तक रोजाना भीगे हुए काले चने का पानी पीने से क्या होता है?

what happens when you drink soaked black chana water

  • काले चने का पानी पीने से शरीर को ताकत मिलती है। अक्सर आपको अक्सर कमजोरी महसूस होती है, शरीर में खून की कमी है, तो इसे डाइट में जरूर शामिल करें। इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
  • काले चने का पानी फाइबर से भरपूर होता है जो पेट की सफाई करता है। अगर आपका डाइजेशन कमजोर है, खाना ठीक से नहीं पचता है या कब्ज रहती है, तो इससे आपको फायदा मिल सकता है।
  • 1 महीने तक काले चने का पानी पीने से आपका मोटापा कम हो सकता है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और फैट जल्दी बर्न होता है।
  • अगर आप 1 महीने तक काले चने का पानी पिएंगी, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियों से बचाव होता है।
  • काला चना हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। इस पानी में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो बीपी को भी कंट्रोल करते हैं।

यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक सुबह खाली पेट सहजन की पत्तियां खाने से क्या होता है?

blood suagr level and insulin resistance

  • इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है। ऐसे में यह डायबिटीज पेशेंट्स को फायदा पहुंचा सकता है।
  • यह पानी शरीर में जमा टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालता है। यह स्किन और बालों के लिए भी अच्छा होता है।
  • रातभर 1 मुट्ठी काले चने को पानी में भिगो दें। सुबह उस पानी को छान लें और खाली पेट पिएं। आप चने को उबालकर उसका पानी पिएंगी, तो भी फायदेमंद रहेगा।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक सुबह खाली पेट पीपल के पत्तों का पानी पीने से क्या होता है?

 

एक महीना तक रोजाना भीगे हुए काले चने का पानी पीने से आपको शरीर में ये बदलाव दिख सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।