अपने गट को हेल्दी रखने के लिए जरूर पीएं ये प्रोबायोटिक ड्रिंक्स

जब भी बैक्टीरिया की बात होती है तो इसके बारे में नेगेटिव ही सोचते हैं। उन्हें लगता है कि यह कई तरह की बीमारी पैदा करने की वजह बनते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी बैक्टीरिया होते हैं, जो अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होते हैं और इन्हें ही प्रोबायोटिक्स कहा जाता है।
शरीर में अच्छी मात्रा में मौजूद प्रोबायोटिक्स आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए बेहद आवश्यक हैं। खासतौर से, यह आपके पाचन तंत्र का ख्याल रखते हैं। वे आपके गट का ख्याल रखते हैं और दस्त सहित इरिटेबल बाउल सिंड्रोम व अन्य कई समस्याओं को दूर रखने में मदद करते हैं। प्रोबायोटिक्स का सेवन करने के कई फायदे हैं ये गुड बैक्टीरिया बैड बैक्टीरिया को दूर करते हैं और आपको हेल्दी बनाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको कुछ ऐसी प्रोबायोटिक ड्रिंक्स के बारे में बता रही हैं, जो आपके गट को हेल्दी बनाने में मददगार साबित हो सकती हैं-
एप्पल साइडर विनेगर ड्रिंक

यह कॉकटेल जैसा पेय आपको तरोताजा रख सकता है। हालांकि, यह ध्यान रखें कि आप कच्चा और अनफिल्टर्ड आर्गेनिक एप्पल साडर विनेगर का ही सेवन करें।
आवश्यक सामग्री
- 2 बड़े चम्मच सेब का सिरका
- 2 बड़े चम्मच सेब का रस
- एक गिलास ठंडा पानी
- एक चुटकी दालचीनी
इस्तेमाल का तरीका
- एक गिलास ठंडे पानी में 2 टेबलस्पून एप्पल साइडर विनेगर और 2 टेबलस्पून सेब का रस मिलाएं।
- अब इसके ऊपर से थोड़ा सा दालचीनी छिड़कें।
- इसे ठंडा सर्व करें।
इसे भी पढ़ें:क्या वजन कम करने में मददगार है कॉर्न? एक्सपर्ट से जानिए
प्रोबायोटिक ग्रीन जूस

जब आप ग्रीन जूस को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपको ढेर सारे पोषक तत्व मिल सकते हैं। साथ ही इसके सेवन से आपको प्रोबायोटिक की गुडनेस भी मिलती है।
सामग्री
- दो स्टॉक सेलरी
- एक मुट्ठी पार्सले
- एक मुट्ठी पालक के पत्ते
- एक मुट्ठी केल के पत्ते, 1 मुट्ठी
- 1 प्रोबायोटिक कैप्सूल
जानिए तरीका
- एक मिक्सर में सेलरी, पार्सले, पालक और केल के पत्ते डालें और उसका रस निकाल लें।
- अब इसमें प्रोबायोटिक कैप्सूल खोलकर जूस में शामिल करें।
- इसे अच्छी तरह से हिलाएं और पीएं।
छाछ

दही को एक बेहद ही अच्छे प्रोबायोटिक के रूप में देखा जाता है। आप इससे छाछ बनाकर पी सकते हैं और अपने गट का ख्याल रख सकते हैं।
सामग्री
- 1 कप दही
- 1 गिलास पानी
- 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 1/2 हरी मिर्च, वैकल्पिक
- पिसी हुई काली मिर्च
- नमक
जानिए तरीका
- 1 कप दही, 1 गिलास पानी, 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर और, 1/2 हरी मिर्च को एक ब्लेंडर में डालकर चलाते हुए चलाएं।
- अब आप इसमें पिसी हुई काली मिर्च और थोड़ा सा नमक डालकर मिक्स करें।
- यदि आवश्यक हो तो इसमें बर्फ डालें।
- यह आपको एक बेहद ही रिफ्रेशिंग अहसास करवाएगी।
इसे भी पढ़ें:लंबी उम्र तक आंखें रहेंगी हेल्दी और नहीं लगेगा चश्मा, डाइट में शामिल करें ये हर्ब्स
बनाएं जिंजर एले ड्रिंक

अगर अदरक की इस ड्रिंक को फरमेंट करके लिया जाता है तो यह एक बेहतरीन प्रोबायाटिक ड्रिंक साबित हो सकता है।
आवश्यक सामग्री
- दो कप कद्दूकस किया हुआ अदरक
- 1.5 से 2 कप ब्राउन शुगर या गुड़
- 2 लौंग
- एक इंच स्टिक दालचीनी
- 6 से 8 नीबू
- 2.5 लीटर फिल्टर्ड वाटर
सेवन का तरीका
- एक बर्तन में पानी डालें और इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक, गुड़ और मसाले डालकर उबाल लें।
- फिर इसे 15 मिनट तक उबालें और बंद कर दें।
- इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें, इसमें 5 से 6 घंटे का समय लगेगा।
- ठंडा होने पर इसे छान लें और इसमें नींबू का रस और एक कप छना हुआ अदरक का घोल डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- अब हमें मिश्रण को एयर टाइट कांच की बोतलों में भरकर एक या दो दिन के लिए फरमेंट होने देना है।
- सुनिश्चित करें कि बोतल में तीन इंच का अंतर हो।
- किण्वन प्रक्रिया के दौरान, कार्बाेनेशन प्रक्रिया होती है और इसलिए बोतलों को 8 से 10 घंटे में एक बार ओपन करें।
- एक बार फरमेंट होने के बाद, प्रोबायोटिक पेय पीने के लिए तैयार है।
- आप बोतलों को दो महीने तक फ्रिज में रख सकते हैं।
- तो अब आप भी इन प्रोबायोटिक ड्रिंक्स का सेवन करें और अपने गट का नेचुरल तरीके से ख्याल रखें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।