पाइनएप्पल वॉटर है वेट लॉस और थायरॉयड के लिए रामबाण, रोजाना 1 गिलास लें

रोजाना हम जो कुछ भी खाते हैं, उसका असर हमारी बॉडी और हेल्थ पर पड़ता है। इसके अलावा हम जो कुछ भी करते हैं, वह हमारे इम्यून सिस्टम को प्रभावित करता है और इसकी कार्यक्षमता को बढ़ाने या घटाने में मदद करता है। और इम्यूनिटी को मजबूत बनाकर ही हम बीमारियों को खुद से दूर रख सकते हैं। अगर आप भी अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के उपायों की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए बहुत ही आसान उपाय लेकर आए है। इसके लिए आपको अपने रुटीन में सिर्फ पाइनएप्पल को शामिल करना होगा। हम पाइनएप्पल खाने को नहीं कह रहे है ना ही इसका जूस पीने को कह रहे है बल्कि आपको इसका पानी बनाकर पीना हैं।
जी हां पाइनएप्पल का पानी पीने से आपकी हेल्थ को कुछ आश्चर्यजनक फायदे होते हैं। यह पानी विटामिन सी और ब्रोमलेन से भरपूर होता है। इसमें सूक्ष्म पोषक तत्वों की मात्रा कम होती है और यह बॉडी की हीलिंग प्रोसेस में भी हेल्प करता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते है। रोजाना सुबह इसे पीने से आपकी बॉडी को बहुत सारे फायदे मिलते है। इस आर्टिकल में पाइनएप्प्ल के पानी के कुछ बेहतरीन हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बताया गया है।
इसे जरूर पढ़ें: बढ़े हुए वेट और निकले हुए पेट से परेशान रहती हैं तो ये 5 होममेड ड्रिंक्स जरूर ट्राई करें
थायरॉयड ग्लैंड के फंक्शन को बेहतर बनाएं
पाइनएप्पल में मौजूद आयोडीन और ब्रोमलेन थायरॉयड ग्लैंड की हेल्थ को बढ़ाने की क्षमता रखते हैं।
वेट लॉस में मददगार
क्या आप जानती हैं कि पाइएप्पल बॉडी में एक्स्ट्रा पानी को निकालता है और वॉटर रिटेंशन को कम करता है। इसके अलावा, ये आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने और बॉडी के एक्स्ट्रा फैट और वॉटर वेट को कम करने में हेल्प करता है।
कैंसर में मददगार
हाल में हुए कई अध्ययनों से इस बात का संकेत मिलता है कि पाइनएप्पल में ब्रोमलेन 5-फ्लूरोरासिल की तुलना में अधिक शक्तिशाली होता है, जो कीमोथेरेपी के लिए आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली दवा है।
आंखों की रोशनी बढ़ाता है
पाइनएप्पल के पानी में मौजूद बीटा-कैरोटीन आपकी आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। उम्र बढ़ने के कारण होने वाली समस्याएं जैसे मैक्युलर डिजनरेशन और आंखों संबंधी अन्य समस्याओं को कम करने के लिए रोजाना पाइनएप्पल का पानी पीना चाहिए।
आंतों से परजीवी को दूर करें
जब आप रेगुलर इसे लेती हैं तो पाइनएप्पल का पानी आपके आंतों के कीड़े और परजीवी को तीन दिनों कें अंदर ही बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे आपका आंतों की हेल्थ अच्छी रहती हैं।
मसूड़ों और दांतों को मजबूत बनाए
वेट लॉस और आंखों के साथ-साथ पाइनएप्पल का पानी मसूड़ों और दांतों के लिए भी बहुत अच्छा होता है। जी हां इसमें मौजूद कैल्शियम मसूड़ों और दांतों को मजबूत बनाता है।
इसे जरूर पढ़ें: इम्यूनिटी बढ़ाएं और बीमारियों से खुद को बचाएं
डाइजेशन के लिए फायदेमंद है
पाइनएप्पल का पानी पाचन प्रक्रियाओं के लिए अच्छा है क्योंकि इसमें ब्रोमलेन होता है जो कई पाचन प्रक्रियाओं में सुधार करता है।
पाइनएप्पल वॉटर की रेसिपी
सामग्री
पाइनएप्पल- 1 मीडियम साइज
पानी- 1 लीटर
पुदीने की पत्तियां- 6
बनाने का तरीका
पहले पाइनएप्पल को लेकर उसे छील लें।
फिर इसे पाइनएप्पल को टुकड़ों में काट लें।
अब इसे पानी के साथ मिलाएं और इसमें पुदीना डालें।
इसे पीने से पहले 10 घंटे के लिए छोड़ दें।
उपयोग: सुबह एक गिलास पाइनएप्पल का पानी रोजाना लें।
All Image Courtesy: Pxhere.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।