कब्ज एक आम सी स्वास्थ्य समस्या है, जिससे आजकल हर दूसरा व्यक्ति परेशान है और इसके पीछे की वजह है खराब खान-पान और खराब जीवन शैली। कब्ज कुछ दिनों से लेकर कुछ सालों तक भी रहता है। अगर आप भी हर कुछ दिनों पर कब्ज के शिकार हो जाते हैं और इसे बढ़ाना नहीं चाहते हैं तो हम आपको एक घरेलू उपाय बता रहे हैं जिसकी मदद से आप कब्ज को दूर कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका जायसवाल कब्ज में हींग का पानी पीने की सलाह देती है आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
कब्ज की छुट्टी कर सकता है हींग का पानी
हींग भारतीय रसोई में एक महत्वपूर्ण मसला है,जिसका उपयोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है लेकिन यह सेहत को भी उतना ही फायदा पहुंचाता है। हींग का पानी खास करके कब्ज जैसी समस्याओं के लिए एक नेचुरल और प्रभावी उपाय माना जाता है। आइए जानते हैं रिंग के पानी पीने के फायदे क्या हैं?
- हींग का पानी पीने से गैस और सूजन जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है पाचन तंत्र मजबूत बनता है। हींग में नेचुरल एंटी स्पास्मोडिक और एंटी फ्लैटुलेंस गुण होते हैं जो पेट में गैस और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
- हींग के पानी से पाचन एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है जो भोजन को पचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह एंजाइम भोजन को छोटे-छोटे हिस्सों में तोड़ते हैं जिससे पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है।
- हींग आंतों की मांसपेशियों को आराम देती है जिससे आंतों की गतिविधि में सुधार होता है इससे मल त्याग आसान होता है और कब्ज की समस्या में कमी आती है।
- हींग में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पेट में एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। यह पेट की जलन और खट्टी डकारों से भी राहत दिलाते हैं।
- हींग में एंटीमाइक्रोबॉयल गुण भी होते हैं जो पाचन तंत्र में हानिकारक बैक्टीरिया के विकास को रोकते हैं, इससे भी आंतों का स्वास्थ्य बेहतर होता है।
यह भी पढ़ें-झड़ते बालों ने किया है परेशान, पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें
कैसे बनाएं हींग का पानी
एक गिलास गुनगुने पानी में चुटकी भर हींग मिलाएं, इस मिश्रण को सुबह खाली पेट पिएं। नियमित सेवन से कब्ज की समस्या में सुधार देखा जा सकता है। अगर आपको किसी तरह की पेट से जुड़ी समस्या है, आप गर्भवती हैं तो इस उपाय को अपने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें-गर्म पानी के साथ शहद किन लोगों को नहीं पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों