वेट लॉस से लेकर डाइजेशन तक, डेली एक ही टाइम पर खाना खाने से मिलते हैं चौंकाने वाले फायदे

अगर आप हर दिन एक ही तय समय पर खाना खाती हैं तो इससे आपकी सेहत को ढेर सारे फायदे मिल सकते हैं। जानिए इस लेख में।
image

आपने अक्सर लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खाना बेहद जरूरी है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप क्या खाते हैं, इसके साथ-साथ आप उसे किस समय पर खाते हैं, यह भी काफी मायने रखता है। अगर आप हर दिन कभी भी कुछ भी खा लेते हैं तो इसका असर सिर्फ वजन या पाचन तंत्र पर ही नहीं पड़ता है, बल्कि यह आपके मूड से लेकर एनर्जी तक पर अपना प्रभाव डाल सकता है।
जिस तरह सोने का एक समय सुनिश्चित होता है, ठीक उसी दिन हर दिन एक तय समय पर मील लेना भी बेहद जरूरी होता है। इससे आपके खाने और शरीर का एक रूटीन बन जाता है, जो आपकी ओवर ऑल हेल्थ पर अच्छा असर डालता है। इससे आपकी अनहेल्दी क्रेविंग्स कम होती है और मेटाबॉलिज्म भी सुधरता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि हर दिन तय समय पर खाना खाने से आपकी सेहत को किस-किस तरह से फायदा मिल सकता है-

डाइजेशन पर पड़ता है अच्छा असर

Why meal timing matters for weight loss
अगर आपको अक्सर पेट में जलन, गैस, अपच या ब्लोटिंग आदि की शिकायत रहती है तो आपको हर दिन एक तय समय पर खाना शुरू कर देना चाहिए। जब आप ऐसा करती हैं तो इससे आपका शरीर उस समय खाना मिलने की उम्मीद करने लगता है। ऐसे में पेट में पाचन रस और एंज़ाइम्स समय पर बनते हैं, जिससे खाना आसानी से पचता है। जर्नल ऑफ बायोलॉजिकल रिदम्स (2016) की रिसर्च में भी यह पाया गया कि तय समय पर खाना खाने से शरीर की सर्कैडियन रिदम भी सही चलती है, जिससे पाचन बेहतर होता है।

तय समय पर खाने से कम होता है वजन

जो लोग हर दिन एक निश्चित समय पर खाना खाते हैं, उन्हें अपना वजन कम करने या फिर उसे कण्ट्रोल रखने में काफी मदद मिलती है। दरअसल, जब आप नियमित एक ही समय पर खाना खाते हैं तो इससे शरीर को यह पता होता है कि कब खाना मिलेगा, जिससे बार-बार खाने की इच्छा या ज़रूरत से ज़्यादा खाने की आदत कम होती है। यह आदत आपकी अनहेल्दी फूड क्रेविंग्स को भी कम करती है। ओबीसिटी रिव्यूज (2020) में भी यह पता चला कि तय समय पर खाना खाने वाले लोग वज़न को बेहतर ढंग से कण्ट्रोल कर पाते हैं।

तय समय पर खाने से हार्मोन होते हैं बैलेंस

Why meal timing matters

आपको शायद पता ना हो, लेकिन तय समय पर खाना खाने से हार्मोन्स को बैलेंस रखने में काफी मदद मिलती है। दरअसल, भूख से जुड़े हार्मोन जैसे ग्रेलिन और लेप्टिन तब सही ढंग से काम नहीं करते हैं, जब आप किसी भी समय पर कुछ भी खाते हैं। लेकिन अगर आप हर रोज़ एक तय समय पर खाना खाते हैं, तो ये हार्मोन सही ढंग से काम करते हैं। इससे आपको एक निश्चित समय पर भूख लगने का अहसास होता है और समय पर पेट भरने का एहसास भी होता है।

यह भी पढ़ें- सुस्त मेटाबॉलिज्म से बढ़ता है वजन, इन 6 तरीकों से करें बूस्ट


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP