Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:16 AM IST

सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं ये बीज, मिलेंगे 10 बड़े फायदे

सोने से पहले, दूध में हलीम के बीज मिलाकर पीने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। खून की कमी दूर करने से लेकर, वेट लॉस में मदद करने तक, इससे कई लाभ होते हैं।
Updated:- 2024-09-20, 14:51 IST
What are the benefits of Halim seeds in milk

हेल्दी रहने में कई सीड्स आपकी मदद कर सकते हैं। कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, अलसी के बीज और चिया सीड्स समेत कई ऐसे बीज हैं, जो गुणों की खान हैं। इन्हें अलग-अलग परेशानियों में अलग-अलग तरीके से लिया जाता है। हार्मोनल इंबैलेंस, वेट लॉस, इनडाइजेशन और कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने के अलावा भी इन बीजों के कई फायदे हैं। हलीम के बीज भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। खासकर, महिलाओं के लिए ये बेहद फायदेमंद होते हैं। अगर आप रात को सोने से पहले, इन्हें दूध में भिगोकर पिएंगी, तो इससे आपकी कई परेशानियां हल हो सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

सोने से पहले दूध में हलीम के बीज मिलाकर पीने के फायदे  

aliv seeds for iron

  • हलीम के बीज यानी अलिव सीड्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। अगर आप रोज रात को सोने से पहले इन्हें दूध में भिगोकर लेंगी, तो इससे सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं।
  • ये बीज, आयरन, फोलिक एसिड, फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी और विटामिन-ई का अच्छा सोर्स हैं। 
  • इन्हें दूध में भिगोकर लेने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, बालों का झड़ना कम होता है और एक्ने दूर होते हैं।
  • ये बीज पीरियड्स को नियमित करने में भी मदद करते हैं।
  • इन्हें खाने से स्किन ग्लोइंग बनती है और खून की कमी दूर होती है।
  • ये बीज हड्डियों को मजबूत करते हैं और वजन कम करने में भी मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें-  जोड़ों के दर्द से मिलेगा छुटकारा, दूध में मिलाकर पिएं ये 2 चीजें

कैसे खाएं हलीम के बीज?

aliv seeds benefits

  • एक्सपर्ट का कहना है कि आप इन्हें दूध में भिगोकर लेंगी, तो ज्यादा फायदा मिलेगा।
  • 10-12 हलीम के बीजों को पानी में भिगो दें।
  • इन्हें कम से कम 7-8 घंटे भिगोएं।
  • इसके बाद इन्हें दूध में मिलाकर सोने से पहले लें।
  • आप इसे घी और सूखे नारियल के साथ मिलाकर भी खा सकती हैं।
  • इन बीजों से पूरा फायदा लेने के लिए, इन्हें हेल्दी फैट्स के साथ खाना चाहिए।
  • इनकी तासीर गर्म होती है। इसलिए, बताई गई मात्रा से ज्यादा इनका सेवन न करें।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं सोने से पहले दालचीनी और जायफल का पानी पीने से क्या होता है?

नोट- गर्भवती महिलाएं इन बीजों को न लें। अगर आपको कोई हेल्थ कंडीशन है, तो इन्हें डाइट में शामिल करने से पहले, डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

 

सोने से पहले, दूध में हलीम के बीज मिलाकर पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।