herzindagi
What happens if you drink cinnamon water before bed

क्या आप जानती हैं सोने से पहले दालचीनी और जायफल का पानी पीने से क्या होता है?

दालचीनी और जायफल औषधीय गुणों से भरपूर मसाले हैं। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि अगर आप सोने से पहले दालचीनी और जायफल का पानी पिएंगी, तो इससे कई फायदे मिल सकते हैं।
Updated:- 2024-08-07, 17:08 IST

अगर यह कहा जाए कि हमारी कई मुश्किलों और बीमारियों का हल हमारे किचन में ही छिपा है, तो गलत नहीं होगा। हमारे किचन में कई ऐसे मसाले और हर्ब्स मौजूद होते हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इन मसालों और हर्ब्स का अगर सही मात्रा में और सही तरीके से सेवन किया जाए, तो न केवल सेहत बनी रहती है, बल्कि, शरीर से गंदगी बाहर निकलती है और वजन भी सही बना रहता है। काली मिर्च, धनिया, मेथी दाना, जीरा, अजवाइन, दालचीनी और जायफल, जैसे कई ऐसे मसाले हैं, जिनमें औषधीय गुण पाए जाते हैं। हालांकि, अगर आप इनका गलत तरीके और ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करें, तो इससे नुकसान भी हो सकता है। सोने से पहले जायफल और दालचीनी का पानी पीने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं। इसे बनाने का सही तरीका और इसके फायदे के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं। 

सोने से पहले दालचीनी और जायफल का पानी पीने से क्या होता है? (What happens if I drink cinnamon and nutmeg water before sleeping)

cinnamon tea in night

  • दालचीनी और जायफल दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। खासकर, डाइजेशन और इम्यूनिटी के लिए इन दोनों का पानी पीना बेहद फायदेमंद है।
  • सोने से पहले दालचीनी और जायफल का पानी पीने से वजन भी कम होता है और नींद भी अच्छी आती है।
  • अगर आप सोने से पहले दालचीनी और जायफल का पानी पीती हैं, तो इससे सुबह पेट आसानी से साफ होता है।
  • दरअसल, दालचीनी और जायफल दोनों ही डाइजेशन के लिए फायदेमंद होते हैं। जायफल में पाए जाने वाले फाइबर के कारण, इससे पेट आसानी से साफ होता है और कब्ज दूर होती है।
  • जो लोग चेहरे पर दाने और दाग-धब्बों से परेशान हैं, वे अगर सोते समय 1 महीने तक दालचीनी और जायफल के पानी का सेवन करेंगी, तो इससे चेहरे के दाग-धब्बे दूर होंगे।
  • मानसून में अक्सर बीमारियां जल्दी घेर लेती हैं। ऐसे में अगर आप सोते समय इस पानी का सेवन करेंगी, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होगी और बीमारियों से बचाव होगा।
  • दालचीनी और जायफल का पानी सर्दी-जुकाम और खांसी को दूर करने में मदद करता है।
  • यह महिलाओं के पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में भी फायदेमंद है।

कैसे तैयार करें दालचीनी और जायफल का पानी?

cinnamon tea for belly fat

  • दालचीनी और जायफल को पीस लें।
  • अब इस पाउडर को चौथाई-चौथाई चम्मच पानी में मिलाएं।
  • आप इसे ऐसे भी पी सकती हैं या इसे उबालकर छान लें।

 

यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं रोज 5 मिनट प्लैंक एक्सरसाइज करने से क्या होता है?

नोट- अगर आपको  किसी चीज से एलर्जी है या फिर आप किसी हेल्थ कंडीशन से परेशान हैं, तो इसके सेवन से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। जायफल की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसकी सही मात्रा के बारे में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- 7 दिन तक लहसुन को शहद में भिगोकर खाने से क्या होता है?

सोने से पहले, दालचीनी और जायफल का पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik, Shutterstock

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।