herzindagi
How do you stop joint pain

जोड़ों के दर्द से मिलेगा छुटकारा, दूध में मिलाकर पिएं ये 2 चीजें

जोड़ों का दर्द आजकल बुजुर्गों को ही नहीं, बल्कि युवाओं को भी परेशान कर रहा है। इसे कम करने के लिए कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। दूध में एक्सपर्ट की बताई 2 चीजों को मिलाकर पीना फायदेमंद रहेगा। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-04-22, 11:54 IST

Joint Pain Remedies in Hindi:जोड़ों का दर्द भी आजकल एक आम समस्या बन गई है। इसकी वजह ने केवल बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि युवा भी परेशान हैं। जोड़ों के दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ज्वॉइंट फ्ल्यूड और कोलेजन का कम होना, ज्वॉइंट पेन का अहम कारण है। 30 की उम्र के बाद, आजकल युवाओं में यह परेशानी काफी देखने को मिल रही है। जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए, अक्सर लोग ओवर द काउंटर मेडिसिन ले लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह कोई इलाज नहीं है। इससे कुछ देर के लिए बेशक आराम मिल सकता है। लेकिन, बाद में आपकी मुश्किल और बढ़ सकती है। जोड़ों के दर्द से निजात पाने के लिए कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। यहां हम आपके किचन में मौजूद 2 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो जोड़ों का दर्द दूर कर सकती हैं। इन चीजों को आपको दूध में मिलाकर पीना है। इस बारे में डाइटिशियन मनोली मेहता जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

जोड़ों का दर्द कम करने में मदद करेगा हल्दी और घी वाला दूध (What works best for Joint Pain)

ghee and turmeric milk for joint pain

  • हल्दी और घी वाला दूध पीने से इंफ्लेमेशन कम होता है और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
  • इससे जोड़ों में लुब्रिकेशन बना रहता है और फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार होता है।
  • दरअसल, हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, दूध में मौजूद कैल्शियम और घी की चिकनाई, जोड़ों के दर्द को दूर करने में कारगर है।
  • यह दूध डाइजेशन के लिए भी बहुत अच्छा है और इससे पाचन दुरुस्त होता है।
  • इससे कब्ज दूर होती है और मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है।
  • इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं।
  • चेहरे पर निखार लाने में भी यह दूध आपकी मदद कर सकता है और कई तरह की स्किन कंडीशन्स से भी निजात दिलवाता है।

कैसे तैयार करें घी और हल्दी वाला दूध (What happens if we drink milk with ghee and turmeric)

home remdy for joint pain

सामग्री

  • दूध- 1 गिलास
  • पानी- चौथाई गिलास
  • हल्दी- आधा टीस्पून
  • घी- 1 चम्मच

विधि

  • दूध और पानी को एक बर्तन में डालकर गर्म करें।
  • अब इसमें हल्दी पाउडर मिलाकर अच्छे से चलाएं।
  • अब उबलते हुए दूध में 1 टीस्पून घी मिलाएं।
  • दूध में घी अच्छे से मिल जाने तक इसे चलाते रहें।
  • आप इसे ऐसे भी पी सकती हैं या फिर इसके रूम टेम्परेचर पर आने के बाद इसमें शहद मिलाएं।
  • जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए आपकी हेल्दी ड्रिंक तैयार है।
  • इसे  रात को पानी अधिक फायदेमंद रहेगा।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- जोड़ों के दर्द से हैं परेशान? इस नुस्खे से मिलेगी मदद

  

जोड़ों के दर्द को कम करने में घर पर बनी यह ड्रिंक आपके काम आ सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- जोड़ों में अकड़न के कारण उठना-बैठना हो गया है मुश्किल, इन फूड्स से मिलेगा आराम 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।