मानसून एक ऐसा मौसम होता है, जब तरह-तरह की बीमारियां हमें अपनी चपेट में ले लेती हैं। इस मौसम में ना केवल पेट से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, बल्कि कई तरह के इंफेक्शन के कारण व्यक्ति को खांसी, जुकाम, बुखार, फंगल इंफेक्शन, सांस की समस्या व अन्य कई तरह की समस्या भी होती है। इसलिए, यह कहा जाता है कि मानसून में व्यक्ति को अपनी सेहत का अधिक ख्याल रखना चाहिए।
इसके लिए सबसे जरूरी है कि अपनी डाइट का आप विशेष ध्यान रखें। सिर्फ बाहर का खाना बंद करने से आपको लाभ नहीं होने वाला है, बल्कि आपको अपनी डाइट में घी को भी जरूर शामिल करना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि मानसून में घी खाने से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं-
मानसून के दौरान खुद को बीमारियों से बचाने के लिए जरूरी है कि आपकी इम्यूनिटी अच्छी हो। इसमें घी आपकी काफी मदद कर सकता है। दरअसल, यह एंटीऑक्सीडेंट रिच होता है, जिसके कारण आपको अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद मिलती है। ऐसे में व्यक्ति इस मौसम में खांसी-जुकाम, सर्दी और फ्लू से बच सकता है। इतना ही नहीं, घी में विटामिन ए, डी, ई और के के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाए जाते हैं, जो बीमारियों के खिलाफ इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में योगदान देते हैं।
इसे भी पढ़ें : देसी घी को हेल्दी बनाने के लिए ये 5 चीजें मिलाएं
मानसून के दौरान अक्सर लोग जोड़ों में दर्द व अकड़न की शिकायत करते हैं। खासतौर से, अगर किसी को गठिया की परेशानी है तो उसे यह समस्या और भी अधिक होती है। लेकिन अगर आप डाइट में घी को शामिल करते हैं तो इससे आपको जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। दरअसल, घी में एंटी-इन्फ्लमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो ज्वॉइंट हेल्थ को बनाए रखता है।
यह विडियो भी देखें
मानसून में अधिकतर लोग कब्ज, डायरिया, ब्लोटिंग, पेट में दर्द व अन्य कई पेट की परेशानियों की शिकायत करते हैं। लेकिन अगर आप इस मौसम में घी का सेवन करते हैं तो इससे डाइजेस्टिव सिस्टम पर पॉजिटिव असर पड़ता है। घी ना केवल डाइजेस्टिव ट्रैक्ट के लिए ल्यूब्रिकेशन के रूप में काम करता है, बल्कि गट में हेल्दी बैक्टीरिया को भी बढ़ाता है। इससे ना केवल डाइजेशन में मदद मिलती है, बल्कि शरीर खाने के पोषक तत्व भी अब्जॉर्ब कर पाता है।
मानसून के दौरान अधिकतर लोग सुस्ती व थकान का अनुभव करते हैं। उन्हें सुस्ती के कारण कोई भी काम करने की इच्छा नहीं होती है। लेकिन अगर आप घी का सेवन करते हैं तो इससे आपको एनर्जी मिलती है। इसमें मीडियम-चैन फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो ना केवल जल्दी से अब्जॉर्ब होते हैं और साथ ही साथ आपको एनर्जी भी देते हैं।
इसे भी पढ़ें : Expert Tips: देसी गाय के घी से मिलते हैं ये 25 फायदे, आज से ही इस्तेमाल करें
जिन लोगों को सांस से जुड़ी समस्या है, उनकी परेशानी मानसून के दौरान कई गुना बढ़ जाती है। दरअसल, इस मौसम में एलर्जी के कारण रेस्पिरेटरी इंफेक्शन बढ़ जाता है। लेकिन घी का सेवन करने से रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट को आराम मिलता है। साथ ही साथ, खांसी व अन्य सांस से जुड़ी बीमारियों में भी राहत मिलती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।