आजकल हर कोई फ्लैट टमी पाना चाहता है। महिलाएं फ्लैट टमी के लिए ना जानें क्या कुछ करती हैं, लेकिन पेट है कि एक इंच भी कम होने का नाम ही नहीं लेता है। जिम में घंटों पसीने बहाने से लेकर तरह तरह के देसी नुस्खे अपनाकर आप भी थक चुकी हैं, तो चिंता मत कीजिए, क्योंकि हम आपको एक ऐसे डाइट प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिससे आपको काफी फायदा मिल सकता है। यूं कहें, कि आपकी चर्बी पिघल जाएगी। इस बारे में एक्सपर्ट आइना सिंघल ने जानकारी साझा की है। चलिए जानते हैं इस बारे में।
पेट चला जाएगा अंदर,बस फॉलो करें यह डाइट प्लान
View this post on Instagram
सुबह उठते ही खस इंफ्यूज्ड वाटर पिएं। इसकी तासीर नेचुरल रूप से ठंडी होती है, जो शरीर के बढ़ते तापमान को नियंत्रित करती है। यह स्ट्रेस हार्मोन को कम करने में मदद करती है। कोर्टिसोल तनाव से संबंधित वसा के जमाव को बढ़ाता है। खस पाचन को भी सुधारता है और ब्लोटिंग कम होती है। अप्रत्यक्ष रूप से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।
नाश्ते में सोयाबीन आटा का डोसा खाएं। यह फाइबर से भरपूर होता है। यह आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आप सुबह जल्दी कुछ और खाने से बचती हैं। इससे ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है और इंसुलिन स्पाइक्स रोकने में मदद मिलती है, जो पेट की चर्बी बढ़ाने का एक मुख्य कारण माना जाता है। वहीं इसका जीआई भी कम होता है,इससे वसा का संचय कम होता है।
मिड मॉर्निंग में आप जामुन या बेल का शरबत बिना चीनी के पिएं। जामुन एंटी डायबिटीज होता है, जो नेचुरल रूप से रक्त शर्करा को कम करने में मदद करता है।
बेल पेट को शांत करता है और ब्लोटिंग और एसिडिटी को कम करने में मददगार है। दोनों से ही हार्मोनल संतुलन बना रहता है और खाने की इच्छी कम होती है।
यह भी पढ़ें-शरीर से सारा विटामिन-D खींच लेती हैं ये 5 चीजें, हड्डियां हो सकती हैं जर्जर
लंच में आप चावल , सब्जियों का सूप या सादा दाल लें। यह हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन होता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा होती है,वहीं सब्जियों में फाइबर होता है, जो आंतों को ठीक रखता है , मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है और विसरल फैट को कम करने में मदद करता है।
रात के भोजन में टोफू भुर्जी लें। इसमें हाई प्रोटीन और लो कार्ब होता है, जो मांसपेशियों को बनाए रखने और वसा जलाने में मदद करता है। यह सूजनरोधी होता है।
बेड टाइम में इलायची इन्फ्यूज्ड पानी पिएं। इससे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है, पाचन में सुधार होता है और वाटर रिटेंशन में कमी आती है। इससे आप सुबह उठने पर हल्का महसूस कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें-थायराइड से परेशान महिलाएं डाइट में शामिल करें यह सलाद, कंट्रोल होंगे लक्षण
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों