डाइट में शामिल करें ये लाल चीजें, सेहत रहेगी दुरुस्त और मिलेंगे कई बड़े फायदे

हेल्दी रहने के लिए हमें रेनबो डाइट यानी अलग-अलग रंगों के फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करना चाहिए। खासकर, लाल  रंग की चीजें सेहत का खजाना होती हैं। अनार से लेकर चुकंदर तक, रेड फूड्स को खाने से सेहत को ये फायदे मिल सकते हैं।
image

हेल्दी रहने के लिए हमें रेनबो डाइट यानी अलग-अलग रंगों के फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करना चाहिए। रेनबो डाइट और रेनबो जूस, शरीर को अलग-अलग तरह से फायदा पहुंचाते हैं और इनमें शरीर के लिए जरूरी अलग-अलग न्यूट्रिएंट्स होते हैं। हमारे शरीर को सही तरह से फंक्शन करने के लिए कई विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है, जो सीधा तौर पर हमें हमारी डाइट में ही मिलते हैं। बातत अगर लाल रंग की चीजों की करें तो लाल रंग की चीजें सेहत का खजाना होती हैं। अनार से लेकर चुकंदर तक, रेड फूड्स को खाने से सेहत को ये फायदे मिल सकते हैं। इस बारे में सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं।

डाइट में रेड फूड्स शामिल करने से मिल सकते हैं ये फायदे

  • एक्सपर्ट का कहना है कि लाल रंग देखने में तो सुंदर और चमकदार लगता है। लेकिन, लाल रंग के ज्यादातर फूड्स जैसे अनार, चुकंदर, बेरीज, टमाटर और लाल शिमला मिर्च सेहत का खजान होती हैं।
  • ये लाइकोपीन और एंथोसायनिन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इन्हें खाने से शरीर में इंफ्लेमेशन कम होता है, हार्ट हेल्थ में सुधार होता है और चेहरे पर अंदर से निखार आता है।
  • चुकंदर, बेरीज, टमाटर और रेड पेपर्स, न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से हार्मोन्स बैलेंस होते हैं, सर्कुलेशन में सुधार होता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है।
  • इनमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। इनसे इम्यूनिटी मजबूत होती है, दिल की सेहत बेहतर होती है, बोन हेल्थ अच्छी रहती है और कैंसर से बचाव होता है।
  • लाल रंग के फल और सब्जियों में आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। खासकर, चुकंदर, बेरीज, अनार और टमाटर में आयरन काफी होता है। इनसे खून की कमी दूरहोती है।

यह भी पढ़ें-50 की उम्र के बाद महिलाएं डाइट में शामिल करें ये चीजें, गर्मियों में सेहत रहेगी दुरुस्त और नहीं महसूस होगी कमजोरी

tomato juice for health

  • टमाटर में लाइकोपिन की मात्रा बहुत होती है। यह कई तरह के कैंसर से बचाव करने में भी मदद करता है।
  • लाल फ्रूट्स और वेजिटेबल्स को खाने से कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज का खतरा भी कम होता है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप रोज लाल रंग के फल और सब्जियों या इनके जूस को डाइट में शामिल करेंगी, तो कुछ हफ्तो में आपको सेहत में अंतर दिख सकता है।
यह भी पढ़ें- महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं हैं ये सुपरफूड्स, रोजाना करें डाइट में शामिल

डाइट में इन लाल चीजों को शामिल करने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP