थायराइड की समस्या महिलाओं में काफी आम हो चुकी है। हर दूसरी महिला को थायराइड की शिकायत है। अक्सर महिलाएं थायराइड कंट्रोल करने के लिए दवाओं के साथ साथ कुछ और भी घरेलू उपायों की तलाश में रहती हैं। अगर आपको भी लगता है कि थायराइड आपका पीछा नहीं छोड़ रहा है, तो निराश न हों, हम आपको 10 फूड्स की लिस्ट दे रहे हैं, जिससे आप थायराइड को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकती हैं। इस बारे में जानकारी साझा कर रही है डाइट एक्सपर्ट रामिता कौर
धनिया के बीज में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह शरीर की सूजन कम करने में मदद करते हैं, जो थायराइड समस्याओं से जुड़ी हो सकती है। रात भर एक चम्मच धनिया के बीजों को पानी में भिगों दें। अगली सुबह इसे छानकर पिएं।
नारियल का सेवन करें। इसमें मीडियम चेन फैटी एसिड होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। जब कभी भी आपको भूख लगे या मीठा खाने की क्रेविंग हो, सूखे नारियल का टुकड़ा चबा लें।
View this post on Instagram
कद्दू का बीज आसानी से उपलब्ध होता है। जिंक से भरपूर यह बीज थायराइड हार्मोन के संश्लेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सुबह नाश्ते के बाद फल के साथ कद्दू के बीज खाएं।
यह विडियो भी देखें
चौलाई को भी डाइट का हिस्सा बनाएं। चौलाई ग्लूटेन फ्री अनाज है, जिसमें प्रोटीन, फाइबर और कई सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं, जो थायराइड स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। इसकी रोटी बनाकर खाएं।
ब्राजील नट का सेवन करें। यह सेलेनियम का बेहतरीन स्त्रोत है, जो थायराइड हार्मोन के उत्पादन और कार्यप्रणाली के लिए बहुत जरूरी है। रोज सुबह खाली पेट 1 सोक्ड ब्राजील नट खाएं।
सूरजमुखी के बीजों में सेलेनियम और जिंक का अच्छा स्रोत होता है, जो थायराइड फंक्शन को सपोर्ट करते हैं।
कलौंजी का सेवन करें। कलौंजी अपने एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाने जाते हैं, जो थायराइड ग्रंथि के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-पीरियड्स में ब्लोटिंग होने पर मेरी मां पिलाती हैं यह ड्रिंक, आप भी करें ट्राई
लहसुन में एलिसिन जैसे सल्फर यौगिक होते हैं, जो सूजन को कम करने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।
चना यानी चिकपी , प्रोटीन, फाइबर और जिंक से भरपूर होते हैं, जो थायराइड के उचित कामकाज के लिए जरूरी हैं।
यह भी पढ़ें-चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? इस छोटे से फल को डाइट में करें शामिल
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstocks
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।