Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:21 AM IST

चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? इस छोटे फल को डाइट में करें शामिल

ब्लूबेरी दिखने में भले ही छोटा है, लेकिन इसके फायदे जानकर आप चौंक जाएंगी। इसका सेवन करने से त्वाचा चमकदार बन सकती है। आइए जानते हैं ब्लूबेरी स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है>
Updated:- 2025-07-29, 16:31 IST
image

चेहरे पर नेचुरल निखार पाना हर महिला की दिली ख्वाहिश होती है। महिलाएं इस ख्वाहिश को पूरी करने के लिए  महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स से लेकर ट्रीटमेंट तक करवाती हैं। लेकिन बार-बार इस तरह से प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन चिंता मत कीजिए, क्योंकि हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बता रहे हैं, जिसे डाइट में शामिल करके त्वचा को अंदर से डिटॉक्स करके उसे बेदाग और चमकदार बना सकती हैं। इस फल का नाम है ब्लूबेरी। आइए जानते हैं कैसे ब्लूबेरी आपकी स्किन की चमक को बरकरार रख सकता है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।

ब्लूबेरी खाने से चेहरे पर आ सकता है नेचुरल निखार

छोटा सा दिखने वाला यह फल न सिर्फ स्वाद देता है, बल्कि एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह सुपरफूड आपकी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ब्लूबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना है। इसमें खास करके क्वेरसेटिन और एंथोसायनिन जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।

1 (17)

ये एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। बता दें कि ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस तब होता है,जब शरीर में हानिकारक फ्री रेडिकल्स की संख्या बढ़ जाती है, जो हमारी कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती हैं, इससे त्वचा बेजान और उम्र से पहले बूढ़ी नजर आने लगती है। ब्लूबेरी का सेवन त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है।

इसके अलावा यह हमारी आंतों की सेहत का ख्याल रखता है। बता दें कि आंतें स्वस्थ नहीं होती हैं, तो यह त्वचा पर मुंहासे, सूजन और बेजान पन के रूप में दिखाई देता है। ब्लूबेरी आंतों को स्वस्थ रखकर त्वचा को डिटॉक्स करने में मदद करता है, जिससे त्वचा अधिक साफ और स्वस्थ दिखती है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Lovneet Batra (@lovneetb)

यह भी पढ़ें-थायराइड हार्मोन को नेचुरली मैनेज करने के लिए खान-पान में करें ये 7 बदलाव, कुछ ही हफ्तो में दिखेगा असर

ब्लूबेरी में विटामिन सी होता है, जो कोलेजन के उत्पादन के लिए जरूरी है। पर्याप्त कोलेजन उत्पादन से त्वचा अधिक फर्म और लोचदार बनती है, जिससे फाइन लाइंस की उपस्थिति कम होती है।

यह भी पढ़ें-महिलाएं 2 चम्‍मच कद्दू के बीज रोज खाएंगी तो क्या होगा? एक्सपर्ट से जानें

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik, shutterstocks

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।