Bloating: अच्छी सेहत के लिए डाइजेशन सही होना बहुत जरूरी है। अगर हमारा पाचन कमजोर होता है, तो खाने से सही न्यूट्रिशन और एनर्जी नहीं मिलती है और कई तरह की बीमारियां हमें घेर लेती हैं। खाने के बाद अक्सर लोगों को गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो जाती है। इससे बचने के लिए कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। गैस और ब्लोटिंग से बचने के लिए कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। जिनमें खान-पान का सही समय भी शामिल है।
अगर आपको खाने के बाद पेट फूला हुआ महसूस होता है, गैस अधिक बनती है, तो यहां हम आपको एक अचूक घरेलू नुस्खे के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यू्ट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
जब हम कुछ भी खाते हैं, तो हमारी पाचन अग्नि (डाइजेस्टिव फायर) उसे पचाने में मदद करती है। आयुर्वेद के अनुसार, जब ये डाइजेस्टिव फायर मंद हो जाती है, इसमें इंबैलेंस होता है, तो खाना ठीक से नहीं पचता है और खाने के बाद गैस व ब्लोटिंग की समस्या होती है। डाइजेस्टिव फायर के कमजोर होने से खाना ठीक से नहीं पचता है और शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। जिसकी वजह से अपच, गैस और ब्लोटिंग होती है। इससे बचने के लिए डाइजेस्टिव फायर को बूस्ट करने पर ध्यान देना चाहिए।
डाइजेशन को सुधारने, गैस और ब्लोटिंग को दूर करने के लिए आपको लहसुन को घी में भूनकर गुनगुने पानी के साथ खाना है। घी डाइजेशन को सुधारता है। वात और पित्त दोष को बैलेंस करने में मदद करता है। लहसुन पेट की अग्नि को बढ़ाता है और वात दोष को कम करता है।
यह भी पढ़ें- गैस से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, जल्द मिलेगी राहत
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें- कब्ज को दूर करने के लिए रोज रात को करें यह एक काम
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।