हेल्दी रहने के लिए आप भी करें इन आयुर्वेदिक चीजों की शॉपिंग

शॉपिंग! जी नहीं, इसका मतलब ये नहीं कपड़े, गाड़ी, आदि खरीदने की बात कर रहे हैं बल्कि, यहां आयुर्वेदि चीजों यानि सब्जी, दाल, दूध आदि चीजों की शॉपिंग करने की बात हो रही है। आयुर्वेद में ऐसी कई चीजें शामिल हैं जिन्हें नियमित और संतुलित मात्रा में लेने से कई बीमारियां अपने आप दूर रहती हैं। हालांकि, दूध-दही या फिर सब्जी हर कोई खरीदता है लेकिन, हर चीज आयुर्वेद में शामिल भी नहीं कर सकते हैं। आयुर्वेद में खाने-पीने की चीजों को खासकर गर्मियों के में मौसम किन चीजों को शामिल करना चाहिए इसे लेकर न्यूट्रिशनिस्ट निति सेठ कुछ जानकारी दें रही हैं। ऐसे में अगर आप भी आयुर्वेदिक तरीके से गर्मियों के मौसम में सेहत को दुरुस्त रखना चाहती हैं, तो इस लेख को आपको ज़रूर पढ़ना चाहिए।
सब्जी में क्या खरीदे?

निति सेठ ने अपनी एक इंस्टाग्राम के पोस्ट में लिखा है। उन्होंने सब्जियों के लिए चुकंदर, ब्रोकली, ग्रीन बीन्स, खीरा आदि चीजों को गर्मियों के मौसम में भोजन में शामिल करने की सलाह दी हैं। इसके अलावा शतावरी, आर्टिचोक, ब्रसल स्प्राउट, सलाद, अजमोदा, फूलगोभी और तुरई आदि हरी सब्जियों को भी भोजन में शामिल कर सकती हैं। लगभग ये हम सभी जानते हैं कि हरी सब्जियां हमेशा से सेहत के लिए बेहतरीन आहार होती हैं। ऐसे में आप इनका शॉपिंग ज़रूर करें।
इसे भी पढ़ें:जरूरत से ज्यादा खा लिया है खाना तो खुद को इन तरीकों से करें रिलैक्स
फल में क्या खरीदे?

वैसे तो हमारे आसपास हजारों फल हैं, जिन्हें आप आहार में शामिल कर सकते हैं। लेकिन, अगर आपको आयुर्वेदिक तथ्य को ध्यान में रखते हुए फलों को खरीदना है, तो आप सेव, बेर, चेरी, नारियल, नाशपाती, अनानास, अनार खरबूज और एवोकाडो आदि फलों को आहार में शामिल कर सकती हैं। ये सभी फलगर्मियों में सेहत को दुरुस्त रखने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं।
अनाज में क्या खरीदे?

अनाज के रूप में आप गर्मियों के दिनों में जौ, बासमती चावल, गेहूं और ज्वार की रोटी आहार के रूप में शामिल कर सकती हैं। ये सभी अनाज आयुर्वेदिक लिस्ट में शामिल हैं और इनके सेवन से एक नहीं बल्कि कई बीमारियों को आप घर बैठे-बैठे आसानी से दूर कर सकती हैं। हालांकि, किस मात्रा में सेवन करना है इसके लिए आप किसी डॉक्टर से भी सलाह ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Expert Tips: स्वाद से भरपूर काबुली चने का ज्यादा सेवन हो सकता है नुकसानदेह, जानें कैसे
डेयरी और फलियां में क्या खरीदे?

डेयरी प्रोडक्ट्स में आप पनीर, दूध, बटर मिल्क, देशी घी के साथ cottage cheese को भी आप शॉपिंग लिस्ट में शामिल कर सकती हैं। बात करें अगर फलियां के बारे में तो आप ब्लैक बीन्स, काबुली चना, मूंग बीन्स और मटर की दाल को शामिल कर सकती हैं। ते सभी चीजें आयुर्वेद के हिसाब से सेहत के लिए बेस्ट आहार हो सकती हैं। ऐसे में अगली बार आप जब शॉपिंग के लिए निकले तो इन सामानों को लिस्ट में ज़रूर शामिल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit(@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।