Anti Ageing Superfoods: 45 के बाद भी चेहरे पर रहेगा 35 वाला ग्‍लो, अगर रोज खाएंगी ये 3 फूड्स

आप भी 45 की उम्र में 35 जैसा जवां दिखना चाहती हैं तो गर्मियों में अपनी डाइट में इन सुपरफूड्स को जरूर शामिल करें। ये त्‍वचा को पोषण देकर अंदर से जवां निखार लाते हैं। 
Updated:- 2026-06-09, 19:10 IST
anti ageing superfoods to look younger

एजिंग एक नेचुरल प्रोसेस है, जिसे पूरी तरह से रोकना संभव नहीं है, लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि सही खानपान की मदद से इसके असर को काफी हद तक धीमा किया जा सकता है। जी हां, आपने सही सुना! कुछ ऐसे सुपरफूड्स हैं, जो एंटीऑक्‍सीडेंट्स और जरूरी पोषक तत्‍वों से भरपूर होते हैं। ये सेल्‍स को ऑक्‍सीडेटिव डैमेज से बचाते हैं, त्‍वचा को पोषण देते हैं और लंबे समय जवां दिखने में मदद कर सकते हैं। आइए इन एंटी-एजिंग सुपरफूडस के बारे में चंडीगढ़ की सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट राजमणि पटेल से जानते हैं।

खीरा

खीरे में लगभग 96% पानी होता है और इसमें सिलिका पाया जाता है, जो त्वचा की लोच को बनाए रखता है। साथ ही खीरे में बीटा-कैरोटीन और विटामिन C जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। अपनी स्किनकेयर रूटीन में खीरे को शामिल करने से त्वचा लंबे समय तक जवां, टाइट और हेल्‍दी दिखती है।

cucumber anti ageing

खीरा कैसे खाएं?

खीरे को छिलके सहित सलाद में खाएं या स्मूदी में शामिल करें। छिलके में भी कई जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं।

अनार

अनार में फ्लेवोनॉयड्स, टैनिन्स और कई पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा के सेल्‍स को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। साथ ही अनार विटामिन C का अच्छा स्रोत है, जो शरीर में कोलेजन के निर्माण के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। कोलेजन त्वचा को टाइट और सॉफ्ट बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पर्याप्त मात्रा में विटामिन C मिलने से त्वचा की इलास्टिसिटी बनी रह सकती है और चेहरे पर नेचुरल ग्‍लो दिखाई देता है।

anti ageing pomegranate

अनार कैसे खाएं?

रोजाना ताजे अनार के दाने खाएं या बिना चीनी वाला आधा कप अनार का जूस पिएं।

यह भी पढ़ें- Anti Ageing Foods: 30 साल की होते ही डाइट में शामिल करें ये फूड्स, उम्र से जवां दिखने में मिलेगी मदद

ब्लूबेरी

ब्लूबेरी में एंथोसायनिन्स और पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा के सेल्‍स को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके झुर्रियों और एजिंग के अन्य लक्षणों की रफ्तार को धीमा करते हैं। साथ ही, ब्लूबेरी में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को रिपेयर करते हैं और नेचुरल ग्‍लो बनाए रखने में मदद करते हैं।

anti ageing blueberries

ब्लूबेरी कैसे खाएं?

ताजी या फ्रोजन ब्लूबेरी को ओटमील, योगर्ट या स्मूदी में मिलाकर खाएं। ज्यादा पकाने से इसके एंटीऑक्सीडेंट्स कम हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Anti Ageing Foods: उम्र से जवां दिखने के लिए महंगे ट्रीटमेंट नहीं देसी फूड्स की लें मदद, डाइट में शामिल करें ये चीजें और धीमी करें बुढ़ापे की रफ्तार

आप भी इन सुपरफूड्स को अपनी डाइट में शामिल करके अपनी उम्र से कई साल जवां दिख सकती हैं, लेकिन इन फूड्स के साथ आपको हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल को अपनाना होगा। साथ ही डेली रूटीन में एक्‍सरसाइज को भी शामिल करना होगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।