Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:08 AM IST

Anti Ageing Foods: 30 साल की होते ही डाइट में शामिल करें ये फूड्स, उम्र से जवां दिखने में मिलेगी मदद

अगर आपकी उम्र 30 साल की हो गई है और अभी से आपकी स्किन पर एजिंग के साइन्स दिखने लगे हैं, तो आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है। ऐसा कई कारणों से हो सकता है। उम्र से जवां दिखने में हेल्दी डाइट काफी हद तक मदद कर सकती है।  
Updated:- 2025-02-12, 17:46 IST
image

उम्र से जवां दिखना भला कौन नहीं चाहता है। बेशक, यह चाव महिलाओं में थोड़ा ज्यादा हो सकता है लेकिन कहीं न कहीं, उम्र से जवां और फिट दिखने की इच्छा सभी में होती है। बढ़ती उम्र के साथ, चेहरे और शरीर पर एजिंग के साइन्स नजर आने लगते हैं। इन्हें रोका नहीं जा सकता है क्योंकि एजिंग एक नेचुरल प्रोसेस है। लेकिन, कई बार समय से पहले भी चेहरे पर एजिंग के साइन्स नजर आने लगते हैं। ऐसा कई कारणों से हो सकता है। अगर आपकी उम्र 30 साल के आस-पास है और आप उम्र से अधिक नजर आने लगी हैं, तो आपको अपनी डाइट पर ध्यान देने की खासा जरूरत है। हम जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर, हमारे शरीर, हमारी सेहत और स्किन पर भी होता है। 30 साल की होते ही डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करने से आपको उम्र से जवां दिखने में मदद मिल सकती है और बुढ़ापे की रफ्तार भी कुछ धीमी हो सकती है। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

तरबूज

watermelon high water content fruits
उम्र की रफ्तार को जरा सा थामने में तरबूज आपकी मदद कर सकता है। इस फल में वॉटर कंटेट बहुत हाई होता है। इसमें मौजूद लाइकोपीन और विटामिन सी, कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और एजिंग के साइन्स को कम करने में मदद करता है और त्वचा को जवां बनाए रखने का काम करता है।

अनार

anar khane ke fayde
अनार, गुणों से भरपूर एक फल है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स, त्वचा को हेल्दी और जवां बनाए रखते हैं। अगर आप 30 की उम्र से रोजाना एक अनार को डाइट में शामिल करेंगी, तो स्किन पर नेचुरली ग्लो भी आता है। इसमें मौजूद केराटिनोसाइट, कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं और त्वचा में लचक बनाए रखते हैं।

यह भी पढ़ें- Anti Ageing: 40 की उम्र में 30 की दिखेंगी, उम्र से जवां दिखने के लिए रोज पिएं इन 4 चीजों का जूस

अदरक

अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और अन्य गुण एंटी-एजिंग में बेहद फायदेमंद हैं। इससे स्किन हेल्दी और जवां बनती है। रोजाना अदरक का सेवन करने से, स्किन की झुर्रियां और ढीला होना जैसी दिक्कतें कम होती हैं। इससे दाग-धब्बे दूर होने में भी मदद मिलती है। अदरक, इंफ्लेमेशन को भी कम करता है।

ब्रॉकली

brocolli for hormone balance
ब्रोकली में विटामिन सी, विटामिन के और कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को हेल्दी और जवां बनाते हैं। इससे झुर्रियां, महीन रेखाएं, मुंहासे और पिगमेंटेशन दूर होता है। 30 की उम्र के बाद, अगर आप रोजाना डाइट में ब्रॉकली को शामिल करेंगी, तो इससे चेहरे पर बढ़ती उम्र के संकेत कम होते हैं।

 

यह भी पढ़ें- Anti Ageing: बढ़ती उम्र की थम सकती है रफ्तार, रोजाना डाइट में शामिल करें इनमें से कोई एक चीज

 

बढ़ती उम्र की रफ्तार को थामने के लिए, 30 साल की होते ही इन चीजों को डाइट में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik,Shutterstock

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।