हेल्दी डाइट हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। सही डाइट न केवल हेल्दी रहने में मदद करती बल्कि स्किन को चमकदार बनाने और बालों को लंबा-घना बनाने में भी डाइट का अहम रोल है। अगर आपका खान-पान सही नहीं है, आप डाइट में अनहेल्दी चीजों को शामिल कर रही हैं, तो इससे न केवल आप बीमार हो सकती हैं बल्कि आपका चेहरा भी मुरझाने लगता है और बाल झड़ने लगता है। शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी, हेयरफॉल का एक मुख्य कारण है। अक्सर महिलाएं, लाख कोशिशों के बाद भी बालों का झड़ना कम नहीं कर पाती हैं और हेयर ग्रोथ मानो रुक सी जाती है। अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं, लाख कोशिशों के बाद भी बालों की ग्रोथ नहीं हो पा रही है, तो डाइट में आंवला को शामिल करके आपको काफी हद तक मदद मिल सकती है। आंवला गुणों की खान है और बालों से जुड़ी हर समस्या का हल इसमें छिपा है। बालों को लंबा-मजबूत बनाने और हेयर फॉल को कम करने के लिए आंवला को किस तरह डाइट में शामिल करना चाहिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
बालों से जुड़ी समस्याओं को हल कर सकता है आंवला, जानें डाइट में शामिल करने का तरीका
- आंवला विटामिन-सी से भरपूर होता है। यह कई तरीकों से सालों से आयुर्वेदिक दवाओं में इस्तेमाल हो रहा है।
- विटामिन-सी से भरपूर होने के कारण, यह आयरन के अब्जॉर्बशन में मदद करता है और हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है। इससे भूख बढ़ती है, आंखों की सेहत में सुधार होता है और बालों की ग्रोथ भी सुधरती है।
- आंवला बालों के लिए एक टॉनिक की तरह काम करता है। यह हेयरफॉल, बालों के समय से पहले सफेद होने और डैंड्रफ को कम करता है।
- आंवला को आप कई तरीकों से डाइट में शामिल करते हैं। इसका पाउडर, जूस और कैंडी भी बनाई जाती है। आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें-झड़ते बालों ने किया है परेशान, पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें
- हेयरऑयल में भी आंवला का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे बालों की जडें मजबूत होती हैं।
- आंवला एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह बालों को समय से पहले सफेद होने और झड़ने से रोकता है। यह हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाता है, स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और हेयर ग्रोथ में सुधार करता है।
- आंवला को आप खाली पेट शहद के साथ भी ले सकते हैं।
- आप आंवला को काटकर बिना पानी मिलाएं इसका जूस बनाएं और इसे सुबह खाली पेट पिएं। इससे भी हेयर हेल्थ में सुधार होगा।
- आंवले की तासीर ठंडी होती है। अगर आपको कोल्ड और कफ जल्दी हो जाता है, तो इसे शहद के साथ ही लें।
यह भी पढ़ें- 1 महीने में कमर तक लंबे हो सकते हैं बाल, आज ही से खाएं ये सुपरफूड्स
आंवला एक सुपरफूड है। बालों को लंबा-घना और मजबूत बनाने के लिए, इसके और भी कई फायदे हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों