Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:25 AM IST

सर्दियों में जरूर पिएं इलायची की चाय, मिलेंगे ये तीन जबरदस्त लाभ

क्या आपको मालूम है कि सर्दियों में इलाचयी की चाय पीने से सर्दी जुखाम, डाइजेशन और मासिक धर्म से जुड़ी परेशानी कम हो सकती है।
Updated:- 2024-12-10, 16:43 IST
image

सर्दियों का मौसम भले ही सुहावना होता है लेकिन इस मौसम में शरीर को अधिक देखभाल और ध्यान की जरूरत होती है। अक्सर इस मौसम में लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं। सर्दी खांसी, खराब पाचन, पीरियड्स में ज्यादा दर्द से लेकर और भी कई तरह की समस्याएं सर्दियों में ज्यादा होती है । ऐसे में आप एक खास तरह की चाय पीकर इन तीनों ही समस्याओं में फायदा पा सकते हैं। इस बारे में भी हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।चलिए जानते हैं विस्तार से।

सर्दियों में इलायची की चाय पीने के फायदे

ilaichi chai

सर्दियों के मौसम में ज्यादा तला भुना खाने से पाचन तंत्र स्लो हो जाता है। इसके कारण कई तरह की दिक्कतें होती है जैसे कब्ज, गैस, ब्लोटिंग। ऐसे में इलायची की चाय पीने से इन सभी समस्याओं में फायदा हो सकता है। इलायची में नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पाचन को सुचारू बनाते हैं। पेट में सूजन गैस और अपच को काम करते हैं। इलायची की चाय पेट दर्द को भी शांत करती है। इससे आपको आराम मिलता है।

ठंड में जब सर्दी और खांसी जैसी समस्याएं बढ़ जाए तो आप इलायची की चाय पी सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण श्वसन तंत्र को साफ करने में मदद करते हैं। कफ या बलगम को बाहर निकालने में काफी फायदा मिलता है। इससे सांस लेने में आसानी होती है।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये दो चीजें

mood swing

सर्दियों के मौसम में मासिक धर्म काफी परेशान करने वाला होता है। मूड स्विंग्स, तनाव और दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इलायची की चाय इन सभी समस्याओं में फायदेमंद हो सकती है। इलायची में नेचुरल एंटी डिप्रेशन गुण होते हैं जो मूड को बेहतर बनाते हैं। दर्द और बेचैनी को काम करते हैं।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में पानी में तेजपत्ता उबालकर पीने से क्या होता है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।