herzindagi
image

सर्दियों में पानी में तेजपत्ता उबालकर पीने से क्या होता है?

तेजपत्ते का इस्तेमाल अक्सर खाने में स्वाद और सुगंध लगाने के लिए किया जाता है। लेकिन, सेहत के लिहाज से भी यह बहुत फायदेमंद है। अगर आप सर्दियों में रोजाना पानी में तेजपत्ता उबालकर पिएंगी, तो इससे क्या फायदे मिल सकते हैं, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं।  
Editorial
Updated:- 2024-12-10, 13:44 IST

सर्दियों में शरीर को अंदर से ताकत और गर्माहट देने वाली चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। तेजपत्ता, दालचीनी, मेथी दाना और भी कई ऐसे मसाले हैं, जो सर्दियों में इम्यूनिटी मजबूत करते हैं और शरीर को गर्म रखते हैं। इसके अलावा, गिलोय, तुलसी और मुलैठी समेत कई हर्ब्स भी मौसमी इंफेक्शन्स से बचाते हैं। तेजपत्ता भी गुणों से भरपूर होता है। इसका इस्तेमाल हम सभी की रसोई में होता है। यह खाने में स्वाद और सुगंध तो लाता ही है, लेकिन साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव करता है। सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए तेजपत्ते का इस्तेमाल जरूरी है। क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में रोज तेजपत्ते का पानी पीने से क्या होता है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

सर्दियों में रोजाना तेजपत्ते का पानी पीने से क्या होता है? (What happens if you drink bay leaves boiled in water in winter?)

tejpatta health benefits

  • तेजपत्ता, एंटी-बैक्टीरियल गुणों और विटामिन-सी से भरपूर होता है। यह सर्दियों में मौसमी इंफेक्शन्स से बचाव करता है। अगर आप रोजाना तेजपत्ते का पानी पिएंगी, तो सर्दी-जुकाम जैसी दिक्कतें नहीं होंगी।
  • तेजपत्ता एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इससे शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।
  • अगर आप रोजाना तेजपत्ते का पानी पिएंगी, तो इससे वजन भी कम हो सकता है और शरीर डिटॉक्स होता है।
  • सर्दियों में तेजपत्ते का हल्का गुनगुना पानी पीने से आपको कफ नहीं होगा और सर्दी-जुकाम में भी राहत मिल सकती है।
  • तेजपत्ते में सिनेओल होता है। यह इंफ्लेमेशन को कम करता है। सर्दियों में शरीर में इंफ्लेमेशन हो सकता है। ऐसे में इसे कम करने में यह पानी मदद कर सकता है।
  • रोज सुबह तेजपत्ते का पानी पीने से शरीर को ताकत मिलती है और थकान दूर होती है।
  • अगर आपको नींद आने में मुश्किल होती है, तो तेजपत्ते का पानी नींद लाने में भी मदद कर सकता है।

 यह भी पढ़ें- सर्दियों में सेहत की सौगात है यह सूप, रोजाना बनाएं डाइट का हिस्सा

कैसे तैयार करें तेजपत्ते का पानी? (Health benefits of drinking bay leaf water during cold weather)

tejpatta for health

  • 1 गिलास पानी लें।
  • इसमें कुछ तेजपत्ते डालें।
  • इसे कुछ देर उबलने दें।
  • अब गैस बंद कर दें।
  • जब ये हल्का गुनगुना रह जाएं तो इसे पी लें।
  • आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकती हैं।

 यह भी पढ़ें- सर्दियों में हल्दी वाले पानी में आंवला डुबोकर खाने से क्या होता है?

यह विडियो भी देखें

 

सर्दियों में पानी में तेजपत्ता उबालकर पीने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।