40 की उम्र से हर महिला को खानी चाहिए ये 7 चीजें, सेहत रहेगी दुरुस्त और नहीं महसूस होगी कमजोरी

उम्र के अलग-अलग पड़ावों पर डाइट में बदलाव करना बहुत जरूरी होता है, ताकि सेहत दुरुस्त रहे। खासकर अगर बात महिलाओं की करें तो महिलाओं के शरीर में पीरियड्स, प्रेग्नेंसी, पेरिमेनोपॉज और मेनोपॉज के समय कई हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिनका सीधा असर उनकी सेहत पर होता है, इसलिए बहुत जरूरी है कि शरीर में होने वाले बदलावों के आधार पर डाइट में भी बदलाव किए जाएं। 40 की उम्र के बाद महिलाएं पेरिमेनोपॉज की तरफ बढ़ती हैं और फिर 45-50 के करीब मेनोपॉज आ जाता है। इस समय पर कुछ खास चीजों को डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी हो जाता है। चलिए इन चीजों के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन राधिका गोयल दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यू्ट्रिशनिस्ट हैं।
40 की उम्र के बाद महिलाओं को डाइट में शामिल करनी चाहिए ये चीजें

- 40 की उम्र के बाद फ्लैक्स सीड्स को डाइट का हिस्सा बनाएं। ये ओमेगा-3 से भरपूर होते हैं। डाइजेशन को सुधारने, हार्मोन्स को बैलेंस करने, स्किन और हेयर हेल्थ को सुधारने में ये मदद करते हैं।
- तिल के बीज कैल्शियम, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं। ये बोन हेल्थ और हार्ट हेल्थ को दुरुस्त करते हैं। 40 की उम्र के बाद इनका सेवन करने से एजिंग के साइन्स भी जल्दी नजर नहीं आते हैं।
- रागी कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन से भरपूर होती है। ये शरीर में खून की कमी को दूर करती है, मसल्स हेल्थ को सुधारती है और वजन को मेंटेन करने का काम करती है।
- मोरिंगा पाउडर विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। ये स्किन हेल्थ को सुधारता है, शरीर को डिटॉक्स करता है और इंफ्लेमेशन को कम करता है।
यह भी पढ़ें- 40 के बाद नजदीक आ जाता है मेनोपॉज, महिलाएं इन टिप्स से रखें अपना ख्याल
View this post on Instagram
- टोफू प्लांट बेस्ड प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है। ये कोलेस्ट्रॉल कम करता है और इससे मोटापा कम करने में भी मदद मिलती है।
- मेथी के दाने हार्मोन्स को बैलेंस करते हैं। इनसे डाइजेशन में सुधार होता है, शरीर डिटॉक्स होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
- 40 की उम्र के बाद महिलाओं को हल्दी वाला पानी भी पीना चाहिए। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और ये डाइजेशन सुधारने का काम करता है।
40 की उम्र से अगर आप इन चीजों को डाइट में शामिल करेंगी, तो सेहत दुरुस्त रहेगी। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।