वजन घटाने के लिए सिर्फ कोशिश करना काफी नहीं है, आपको इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। वेट लॉस के लिए कोई क्रैश डाइट काम नहीं करती है, इसके लिए आपको समय देना होगा। सही डाइट और एक्सरसाइज के साथ आप वेट लॉस कर सकती हैं। हमारे घरों में ही कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जो वेट लॉस में मदद करर सकती है। लेकिन आपको इन्हें लेने का सही तरीका पता होना चाहिए। इन चीजों को अगर आप सही मात्रा में और सही समय पर डाइट में शामिल करेंगी, तो बेशक आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स की है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच है।
वेट लॉस के लिए डाइट में दालचीनी को जरूर शामिल करें। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है और ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने का काम करती है। शाम के वक्त आप दालचीनी वाली चाय पिएं। इसके लिए 1 चुटकी दालचीनी लगभग 150 मि.ली. पानी में डालकर उबालें। इसे गुनगुना ही पिएं।
सौंफ वेट लॉस में मदद कर सकती है। जिन लोगों को वेट लॉस में मुश्किल आ रही है, उसकी एक बड़ी वजह डाइजेशन का खराब होना हो सकता है। जब खाना ठीक से नहीं पचता है, तो वह फैट में बदलने लगता है। मेटाबॉलिज्म और डाइजेस्टिव हेल्थ को सुधारने में सौंफ के बीज आपकी मदद कर सकते हैं। खाने के बाद सौंफ की चाय पिएं। 1 टीस्पून सौंफ के बीजों को 150 मि.ली पानी में उबालकर पिएं।
अगर आप खाने से पहले चिया सीड्स का पानी पीती हैं, तो इससे डाइजेशन सुधरता है। साथ ही आपका पेट भी जल्दी भर जाता है। 1 टीस्पून चिया सीड्स को 2 घंटे के लिए भिगोएं। इसे 11 बजे के करीब फलों के साथ खाएं।
रोज सुबह एक भीगा हुआ 1 ब्राजील नट खाएं। इसे रातभर भिगोएं और सुबह खाएं। इससे हार्मोनल हेल्थ भी सुधरती है। शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस भी आपका वजन बढ़ा सकता है। इसमें सेलेनियम अधिक मात्रा में होता है। यह मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है।
यह विडियो भी देखें
वेट लॉस जर्नी में एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका मदद कर सकता है। 1 टीस्पून आर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर को 200 मि.ली पानी में मिलाएं। इसे खाने से पहले पिएं। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारता है। हालांकि इसका उपयोग सभी के लिए सही नहीं माना जाता है।
यह भी पढ़ें- वजन घटाने के दौरान अगर भी लेना चाहते हैं चाय की चुस्की, तो अपनाएं ये तरीका
यहां हम दूध वाली अदरक की चाय की बात नहीं कर रहे हैं। अदरक ब्लोटिंग को दूर करने पाचन को सुधारती है। आधा इंच घिसी हुई अदरक को 1 गिलास पानी में उबालें और इसे पिएं। इसे आपको शाम के वक्त पीना है।
आप वेट लॉस के लिए फ्लैक्स सीड्स को भी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है और इससे ब्लोटिंग में आराम मिलता है। 1 टीस्पून पिसे हुए फ्लैक्स सीड्स को 1 गिलास पानी में मिलाएं। इसे लंच से पहले पिएं।
यह भी पढ़ें- मोटापे से छुटकारा दिलाते हैं ये 4 टिप्स, 1 महीने में दिखेगा बदलाव
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।